Rajat Patidar All Time Playing 11: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दो बार IPL चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार ने हाल ही में अपनी ऑल-टाइम प्लेइंग 11 चुनी. रजत पाटीदार को 2025 में RCB की कप्तानी सौंपी गई थी और अपने शुरुआती दोनों सीजन में उन्होंने टीम को चैंपियन बनाया. पाटीदार न सिर्फ अपनी कप्तानी, बल्कि ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भी फैंस के दिलों में जगह बनाई है. हाल ही में पाटीदार से IPL की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 को लेकर सवाल किया गया. उन्होंने अपनी टीम में रोहित शर्मा को जगह नहीं दी, जो फैंस को हैरान कर गया है.
कैसी है रजत पाटीदार की ऑल-टाइम प्लेइंग 11?
हाल ही में स्पोर्ट्स लॉन्चपैड नामक यूट्यूब चैनल पर रजत पाटीदार ने IPL की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 बताई. उन्होंने क्रिस गेल और विराट कोहली को बतौर ओपनर अपनी प्लेइंग 11 में जगह दी. दोनों ही IPL इतिहास के सबसे सफल ओपनर्स में गिने जाते हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को जगह नहीं दी. RCB के कप्तान ने नंबर 3 स्पॉट के लिए सूर्यकुमार यादव को चुना और फिर सुरेश रैना को नंबर 4 पर जगह दी. उन्होंने एबी डिविलियर्स और हार्दिक पांड्या को क्रमशः नंबर 5 और नंबर 6 पर जगह दी.
पाटीदार ने टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी को नंबर 7 पर रखा और उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चुना. गेंदबाजी में रजत पाटीदार ने युजवेंद्र चहल और सुनील नरेन पर भरोसा दिखाया. दोनों ही IPL इतिहास के सबसे सफल स्पिनर्स में से हैं.
रजत ने अपनी ऑल-टाइम प्लेइंग 11 में डेल स्टेन और जसप्रीत बुमराह को भी जगह दी. बुमराह को हर कोई अपनी टीम में शामिल करता है, लेकिन लसिथ मलिंगा से पहले डेल स्टेन को चुनना कई लोगों को हैरान कर गया.
रजत पाटीदार की ऑल-टाइम IPL प्लेइंग 11: क्रिस गेल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी, सुनील नरेन, युजवेंद्र चहल, डेल स्टेन और जसप्रीत बुमराह.
ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी-यशस्वी जायसवाल के बर्ताव पर भड़के संजय मांजरेकर, ICC और BCCI से की बड़ी मांग
धोनी-रोहित के खास क्लब में शामिल हैं रजत पाटीदार
रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने IPL 2025 और IPL 2026 का खिताब अपने नाम किया. वह इसी के साथ IPL इतिहास में मात्र तीसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने लगातार दो साल अपनी टीम को चैंपियन बनाया है. इससे पहले एमएस धोनी ने IPL 2010 और 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रॉफी जिताई थी, वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2019 और 2020 में IPL के खिताब पर कब्जा किया था.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 Cricket Schedule का हुआ ऐलान, 28 सितंबर को होगा टीम इंडिया का मैच
संबंधित खबरें
क्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
3 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
5 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
6 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
7 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
7 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
9 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
9 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: Sports Launchpad
First published on:
Know More: Editorial Guidelines