RCB May Not Play Chinnaswamy: IPL 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन RCB की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में देखने को मिलते हैं और अब बताया जा रहा है कि ये कहीं और शिफ्ट हो सकते हैं. RCB को अपने होम ग्राउंड में तगड़ा सपोर्ट मिलता है लेकिन अगले साल अगर किसी अन्य जगह पर मैच होते हैं, तो शायद उन्हें उस तरह का सपोर्ट फैंस से नहीं मिल पाएगा. बेंगलुरु भगदड़ मामले के चलते शायद चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच नहीं कराने का मन बनाया गया है. उन्हें अपनी गलती का अब बड़ा हर्जाना भुगतना पड़ेगा.
RCB फैंस के लिए बुरी खबर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की थी. इसके बाद उन्होंने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सेलिब्रेशन का आयोजन किया था लेकिन यहां भगदड़ मच गई. 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और काफी सारे लोग चोटिल हो गए. इसी वजह से RCB की कड़ी निंदा हुई थी. अब टीओआई को ICC के एक सोर्स ने बताया है कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर कुछ भी तय नहीं है और उन्हें सबकुछ रिव्यू करना होगा. उन्होंने ये भी बताया कि सरकार की भी चीजों पर नजर नहीं है.
बता दें कि 2026 के टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में होने वाला है और बेंगलुरु का नाम उसमें नहीं है. बताया गया है कि अगले साल IPL में मैच यहां शायद नहीं होंगे और अभी कुछ भी तय नहीं है. बेंगलुरु भगदड़ मामले के बाद BCCI एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने का जोखिम शायद नहीं लेगा. ऐसे में RCB को सपोर्ट करने चिन्नास्वामी में आने वाले फैंस के लिए ये बुरी खबर है. अब शायद किसी अन्य शहर में RCB को अपना नया घर ढूंढना होगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: शिवम दुबे पर बीच मैच क्यों गुस्सा हो गए सूर्या? कभी नहीं देखा होगा कप्तान का ये ‘रौद्र रूप’
RCB को जल्द मिलेगा नया मालिक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जल्द ही नया मालिक मिलने वाला है. मौजूदा ओनर डियाजियो ने बता दिया है कि उन्होंने RCB को बेचने का मन बना लिया है और प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह IPL की सबसे महंगी और लोकप्रिय टीम है. रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि अडानी ग्रुप, JSW ग्रुप और अदार पूनावाला समेत कई लोग RCB को खरीदने में रुचि ले रहे हैं. डियाजियो को उम्मीद है कि मार्च 2026 तक वो RCB की डील फाइनल कर देंगे.
ये भी पढ़ें:- PAK vs SA: क्विंटन डी कॉक के धांसू शतक के आगे पाकिस्तान का सरेंडर, 8 विकेट से जीती साउथ अफ्रीका
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines