Pooja Vastrakar Injured: WPL 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में RCB ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज कर ली. इस जीत के बावजूद RCB की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है. उनकी स्टार तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर चोटिल हो गई हैं. अपने कमबैक से मात्र दो दिन पहले दोबारा उन्हें चोट लग गई और अब उन्हें मैदान पर कमबैक करने के लिए थोड़ा अधिक इंतजार करना पड़ेगा.
RCB की स्टार तेज गेंदबाज चोटिल
WPL के पहले मैच में जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में RCB के हेड कोच मालोलान रंगराजन ने पूजा वस्त्राकर की चोट पर अपडेट दिया और बताया कि दो हफ्ते बाद उनकी वापसी हो सकती है. उन्होंने बताया, ‘BCCI के CoE से रिलीज के मात्र दो दिन पहले उन्हें हैमस्ट्रिंग में दोबारा दर्द महसूस हुआ. अभी हमें इतना पता है कि उन्हें ठीक होने में दो हफ्ते और लगने वाले हैं. उन्हें हैमस्ट्रिंग में दिक्कत है. वो अपने कंधे के कारण CoE में भर्ती हुई थीं लेकिन अब उन्हें हैमस्ट्रिंग में समस्या है. देखते हैं कि वो कब तक ठीक होती हैं.’
ये भी पढ़ें:- IPL से निकाले गए मुस्तफिजुर रहमान हैं करोड़ों के मालिक, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश!
पूजा को बड़ी राशि देकर टीम में किया था शामिल
चोटिल होने के बावजूद पूजा ने ऑक्शन में नाम डाला था. RCB ने उन्हें WPL 2026 के मेगा ऑक्शन में 85 लाख रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था. उम्मीद की जा रही थी कि WPL में वो मैदान पर अपना कमबैक कर लेंगी. हालांकि, हैमस्ट्रिंग में समस्या ने उनकी मैदान पर वापसी में देरी कर दी. हेड कोच रंगराजन ने यह भी कहा कि पूजा के चोटिल होने से RCB में कॉम्बिनेशन काफी बदल गए हैं.
RCB ने जीता पहला मैच
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पहला मैच हुआ. MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए. जवाब में RCB एक समय पर 65 रन पर 5 विकेट खो चुकी थी. हालांकि, नादिन डी क्लर्क की 63 रन की पारी के दम पर RCB ने 3 विकेट से जीत दर्ज की.
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
48 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines