Shreyanka Patil: टीम इंडिया के उभरती हुई स्टार श्रेयंका पाटिल फिलहाल इंजरी से उबर रही है. चोट से रिकवरी के समय को भी श्रेयंका बहुत यूज कर रही है. श्रेयंका सोशल मीडिया पर डांस के रील भी बनाती है. अब उन्होंने बॉलीवुड सॉन्ग बबली बदमाश पर एक रील बनाई है. जिसमें उन्होंने बहुत ही किलर डांस मूव्स दिखाए हैं. ये डांस वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर छाई हुई है. हालांकि कुछ फैंस उन्हें ट्रोल करते हुए क्रिकेट पर फोकस करने को भी कह रहे हैं.
श्रेयंका पाटिल का डांस वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड फिल्म शूटआउट एट वडाला के गाने बबली बदमाश पर रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु और टीम इंडिया की उभरती हुई स्टार श्रेयंका पाटिल ने डांस वीडियो बनाया है. जहां पर श्रेयंका के साथ उनकी दोस्त इंचारा सी यू भी हैं. 17 साल की इंचारा सी यू भी एक क्रिकेटर हैं, जो कर्नाटक के लिए खेलती हुई नजर आती है. श्रेयंका ने कई बार अपने इंटरव्यू में भी बताया है कि वो क्रिकेट के साथ उन्हें डांस करना भी बहुत ज्यादा पसंद हैं. लंबे समय से वो अपने सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो भी पोस्ट करती हुई नजर आती हैं. ज्यादातर फैंस को उनका ये अंदाज पसंद भी आता है. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल इतिहास रचने की दहलीज पर, ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले भारतीय खिलाड़ी
कुछ ऐसा रहा है अब तक श्रेयंका का करियर
साल 2023 में टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली श्रेयंका इंजरी के कारण बार-बार टीम से बाहर होती रही हैं. अब तक उन्होंने टीम इंडिया के लिए 3 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्हें 5 सफलता भी मिली है. इसके अलावा 24 टी-20 मैचों में उन्होंने 27 विकेट भी हासिल किए हैं. वूमेंस प्रीमियर लीग में वो आरसीबी के लिए खेलती हुई नजर आती हैं. जहां पर उन्होंने 24 मैचों में कुल 30 विकेट अपने नाम किए हैं. श्रेयंका इसके अलावा निचले क्रम में आकर बल्लेबाजी भी कर सकती हैं. जिसके कारण ही उन्हें टीम में मौका मिला है. आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में वो इंजरी के कारण सिर्फ 2 मैच खेलकर ही बाहर हो गईं थी.
ये भी पढ़ें: IPL 2027: इंग्लैंड के इयोन मोर्गन बन सकते हैं CSK के अगले हेड कोच, रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा हिंट
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
18 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
28 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
34 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines