Rohit Sharma Vijay Hazare Trophy: रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में जलवा बिखेर रहे हैं. सिक्किम के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा था. रोहित को देखने के लिए जयपुर में फैंस भारी मात्रा में आए थे और दोबारा कुछ इसी तरह की उम्मीद है. अब रोहित को चौके-छक्कों की बारिश करते हुए देखने के लिए राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन ने बड़ा कदम उठाया है. हिटमैन के अगले मैच को देखने और भी ज्यादा फैंस स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा पाएंगे.
रोहित शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी
24 दिसंबर को मुंबई और सिक्किम के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का मैच हुआ. इस मुकाबले में रोहित शर्मा को देखने के लिए 20 हजार फैंस आए थे. रोहित ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और 94 गेंदों में 155 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसी के चलते मुंबई को 8 विकेट से जीत मिली. अब रोहित उत्तराखंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. इसके लिए RCA ने बड़ा फैसला किया है.
RCA एड हॉक कमेटी के कन्वेनर डीडी कुमावत ने टीओआई ने फैंस को खुशखबरी देते हुए कहा, ‘हम नॉर्थ ब्लॉक के दो और स्टैंड खोलने वाले हैं, क्योंकि हम ज्यादा क्रिकेट प्रेमियों के आने की उम्मीद कर रहे हैं. पिछले मैच के दौरान दो-तीन हजार लोग स्टेडियम के बाहर इंतजार कर रहे थे, क्योंकि अंदर जगह ही नहीं थी. हम कोशिश करेंगे कि मुंबई के मैच ज्यादा लोग देख पाएं और प्रशंसकों के लिए एंट्री फ्री होगी.’
ये भी पढ़ें:- क्या आखिरी बार होगा घरेलू क्रिकेट में विराट कोहली का दीदार? विजय हजारे ट्रॉफी मैच से पहले उठा सवाल
मुंबई के लिए शुरुआत रही धमाकेदार
मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत शानदार रही. उन्होंने सिक्किम को पहले मैच में हराया और रोहित शर्मा के बेहतरीन प्रदर्शन का उन्हें फायदा मिला. दूसरी ओर उत्तरखंड का पहला मैच हिमाचल प्रदेश के खिलाफ हुआ था. इस मुकाबले में उत्तराखंड को हार का सामना करना पड़ा था. मुंबई लगातार दूसरा मैच जीतना चाहेगी, वहीं उत्तराखंड का लक्ष्य टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करना होगा.
ये भी पढ़ें:- Delhi vs Gujarat Live Score and Updates: टॉस हारी विराट कोहली की टीम, पहले गेंदबाजी करेगा गुजरात
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
29 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines