Sanju Samson-Ravindra Jadeja Trade: IPL 2026 ऑक्शन से पहले ट्रेड की खबरें लगातार सामने आ रही थी. बताया जा रहा था कि संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ सकते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स में जुड़ सकते हैं. उनकी जगह रवींद्र जडेजा और एक अन्य खिलाड़ी की RR में एंट्री हो सकती है. अब ये ट्रेड होना लगभग तय नजर आ रहा है, क्योंकि रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों टीमों के बीच ट्रेड की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसे पूरा होने में 48 घंटे लेंगे.
IPL का सबसे बड़े ट्रेड तय?
क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि RR और CSK ने ट्रेड की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस प्रक्रिया को पूरा होने में 2 दिन लगेंगे और कुछ दिनों में ऑफिशियल तौर पर ऐलान हो सकता है. जडेजा और सैम करन RR से जुड़ेंगे और संजू सैमसन CSK में शामिल हो सकते हैं. BCCI और दोनों टीमों के बीच मीटिंग होगी. एक फ्रेंचाइजी के ऑफिशियल ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों की अनुमति मिल गई है और प्रक्रिया शुरू हो गई है. तीनों ने ही कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर दिया है. IPL के नियम अनुसार प्रक्रिया को पूरा होने में 48 घंटों का समय लगता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: क्या पहले टेस्ट मैच पर मंडरा रहा है बारिश का खतरा? दोनों टीमों के लिए अहम है कोलकाता टेस्ट
किस टीम को ट्रेड से फायदा?
संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा 18 करोड़ के हैं. चेन्नई सुपर किंग्स अपने दो खिलाड़ियों को ट्रेड कर रहा है, जिसमें जडेजा के अलावा 2.4 करोड़ रूपये में खरीदे गए सैम करन भी हैं. पहले खबरें आ रही थी कि RR ने डेवॉल्ड ब्रेविस और जडेजा की मांग की थी. हालांकि, बाद में ब्रेविस की जगह सैम करन का नाम सामने आ गया. हार्दिक पांड्या का GT छोड़कर मुंबई इंडियंस में वापस आना IPL का सबसे बड़ा ट्रेड रहा था.
अब अगर संजू और जडेजा अपनी टीमें बदलते हैं, तो ये IPL इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड माना जाएगा. अगर ये ट्रेड की खबर कन्फर्म है, तो CSK से जडेजा की विदाई हर एक फैन को हैरान कर देगी. खैर, संजू सैमसन, धोनी के नए शिष्य होंगे और उन्हें दिग्गज से काफी कुछ सीखने को मिलेगा. इस ट्रेड से RR और CSK, दोनों को फायदा होगा.
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी के साथ हो रहे ‘अन्याय’ पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, सेलेक्टर्स पर साधा सीधा निशाना!
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
4 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines