South Africa vs India 2nd Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ गई है। पहले मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों 32 रन और एक पारी से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। पहले मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजों दोनों ही बेहद खराब रही। जहां एक तरफ पहले मैच में बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए तो वहीं दूसरी भारतीय गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरसते दिखें। अब दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया में एक या दो बदलाव देखने को मिल सकता है।
रवींद्र जडेजा की हो सकती है वापसी
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर को टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल तो किया गया है लेकिन उनको पहले मैच में नहीं खिलाया गया था। अब रिपोर्ट्स की माने तो दूसरे टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। सेंचुरियन टेस्ट से पहले जडेजा को प्रैक्टिस करते हुए भी देखा गया था।
इसके अलावा पहले टेस्ट के तीसरे दिन से जडेजा को वार्म-अप करते हुए मैदान पर देखा गया है। ऐसे में अब फैंस को भी उम्मीद है कि रवींद्र जडेजा साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी बीसीसीआई या कप्तान रोहित शर्मा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: ‘टेस्ट क्रिकेट में पुजारा जैसा बल्लेबाज नहीं..’ भारत की हार पर भड़के हरभजन सिंह
जडेजा की वापसी से कौन होगा बाहर
अब बड़ा सवाल ये है कि अगर दूसरे टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा को टीम इंडिया में शामिल किया जाता है तो फिर कप्तान रोहित शर्मा किस खिलाड़ी को बाहर करेंगे। पहले मैच में देखा गया कि टीम इंडिया में एकमात्र स्पिन गेंदबाज के रूप में आर अश्विन खेले थे लेकिन उनको गेंदबाजी में उतनी मदद नहीं मिली थी।
पहले टेस्ट मैच में आर अश्विन को महज एक ही विकेट मिला था। वहीं बल्लेबाजी में आर अश्विन एकदम से फ्लॉप साबित हुए। मैच की पहली पारी में अश्विन ने 8 और दूसरी पारी में वो शून्य पर आउट हो गए थे। जिसके बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है कि दूसरे मैच में आर अश्विन को बाहर करके जडेजा को टीम में लाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
39 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को मिला 192 रनों का लक्ष्य, बल्लेबाजों ने किया निराश
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines