IND vs WI: टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भारतीय दिग्गज कपिल देव के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि मौजूदा खिलाड़ी पैसे और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रभाव के कारण अहंकारी हो गए हैं। जड़ेजा के मुताबिक, ऐसे सवाल तब सामने आते हैं जब भारत एक या दो मैच हार जाता है।
द वीक पत्रिका के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में कपिल देव ने कहा था कि ‘भारतीय क्रिकेटरों का वर्तमान समूह अहंकारी हो गया है क्योंकि वे बहुत पैसा कमा रहे हैं, ऐसा लगता है कि उन्हें लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं।’
जडेजा ने दिया ये जवाब
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे से पहले रवींद्र जडेजा से रिपोर्ट्स द्वारा कपिल देव के बयान को लेकर पूछा गया। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि “मुझे नहीं पता था कि उन्होंने यह कब कहा। मैं सोशल मीडिया पर बहुत सारी चीज़ें नहीं खोजता। सबकी अपनी-अपनी राय है। ऐसा कुछ नहीं है। हर कोई अपने खेल का आनंद ले रहा है और कड़ी मेहनत कर रहा है। खिलाड़ी टीम में अपनी जगह को हल्के में नहीं ले रहे हैं। जब भी उन्हें मौके मिल रहे हैं, वे अपना 100 प्रतिशत दे रहे हैं और भारत के लिए मैच जीतने की कोशिश कर रहे हैं।”
और पढ़िए – टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, 250 की रफ्तार से बैटिंग करने वाले इस खिलाड़ी की हुई वापसी
जडेजा ने आगे कहा कि ‘जब भारत कोई गेम हारता है तो ऐसे सवाल उठते हैं। कोई भी अहंकारी नहीं है। हर कोई भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और खेल रहे हैं देश के लिए। कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है।”
निर्णायक मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगी भारतीय टीम
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल बराबरी पर है। इसमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते हैं। ऐसे में मंगलवार को त्रिनिदाद में निर्णायक मैच खेला जाने वाला है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines