हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संकट में रविंद्र जडेजा का वनडे करियर, क्या टूटेगा 2027 वर्ल्ड कप खेलने का सपना?

IND vs NZ: बीसीसीआई ने 16 अक्टूबर को 5 मैचों की वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम से रवींद्र जडेजा को बाहर रखा गया है. ऐसे में अब उनका वनडे करियर खतरे में नजर आने लगा है. वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर भी अब संकट के बादल नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
रवींद्र जडेजा/ Image Source: ANI

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा को जगह नहीं मिली है. इसके बाद उनके वनडे करियर को लेकर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, जडेजा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना गया है, लेकिन वनडे टीम से बाहर होना उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या जडेजा 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा बन पाएंगे.

वनडे टीम से बाहर हुए रविंद्र जडेजा

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने रविंद्र जडेजा की जगह दूसरे ऑलराउंडरों को मौका दिया है. टीम में अक्षर पटेल के अलावा नमन धीर और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. अक्षर पटेल को जडेजा के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. वह किफायती गेंदबाजी के साथ तेजी से रन बनाने की क्षमता भी रखते हैं. ऐसे में चयनकर्ताओं का यह फैसला संकेत देता है कि वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम के लिए नए विकल्प तैयार करना चाहते हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों वनडे खेले थे जडेजा

जडेजा को वनडे टीम से बाहर किए जाने का फैसला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में वह तीनों मैचों की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. उस समय अक्षर पटेल एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम के साथ व्यस्त थे. ऐसे में जडेजा को अनुभव के आधार पर मौका मिला था. अब अक्षर की वापसी के बाद जडेजा को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है. इससे उनके वनडे करियर और 2027 वर्ल्ड कप में खेलने की संभावनाओं पर सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

रविंद्र जडेजा अब तक 2015, 2019 और 2023 के तीन वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं. 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी 77 रनों की शानदार पारी आज भी फैंस को याद है. वनडे क्रिकेट में जडेजा अब तक 2,750 से ज्यादा रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतक निकले हैं. वहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है और 220 से अधिक विकेट हासिल किए हैं.

पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.

विज्ञापन

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर ( कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्रा (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola