Ravindra Jadeja: पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को महज तीन दिनों में ही हरा दिया। इस मैच में रवींद्र जडेजा ने सबसे शानदार खेल दिखाया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ दा मैच चुना गया है। रवींद्र जडेजा ने 6 महीने बाद मैदान पर वापसी की थी, लेकिन उन्होंने अपना कमबैक यादगार बना दिया
Jadeja मैन ऑफ द मैच
रवींद्र जडेजा ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। जिस पिच पर कंगारू बल्लेबाज खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उसी पिच पर जडेजा ने 70 रनों की जबरदस्त पारी खेली। वहीं पहली पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 5 बल्लेबाजों को आउट किया। जबकि जडेजा ने दूसरी पारी में भी 2 कंगारू बल्लेबाजों का आउट किया। उनके इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम पहले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच चुना गया है।
और पढ़िए – ‘अन्ना और भैया एक ही हैं’, R अश्विन ने क्यों कहा-यह गलती सुधार लीजिए, देखें VIDEO
Jadeja का शानदार कमबैक
रवींद्र जडेजा घुटने में चोट के चलते टीम इंडिया से पिछले 6 महीने से बाहर चल रहे थे। चोट की वजह से उन्हेंने टी-20 विश्वकप और एशिया कप भी नहीं खेला था। हालांकि उन्होंने सर्जरी के बाद तुरंत ही वापसी की तैयारियां शुरू कर दी। जडेजा ने पहले फिटनेस हासिल की और उसके बाद मैदान पर जमकर पसीना बहाया। जडेजा ने रणजी ट्रॉफी भी खेली और पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जोरदार वापसी के संकेत दे दिए थे।
और पढ़िए – ‘मैं आजकल काफी घबराया हुआ हूं’…जानिए अश्विन ने क्यों दिया ये बड़ा बयान
रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन
- पहली पारी- पांच विकेट 8 मेडन
- दूसरी पारी- दो विकेट 3 मेडन
- पहली पारी- 70 रन
भारत ने जीता पहला मुकाबला
रवींद्र जडेजा और आर अश्विन के शानदार प्रदर्शन की दम पर टीम इंडिाय ने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को करारी मात दी। ऑस्ट्रेलिया ने तीन दिनों में ही भारतीय टीम के सामने घुटने टेक दिए। जिसकी सबसे बड़ी वजह रवींद्र जडेजा और आर अश्विन रहे। इन दोनों गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया, चाहे पहली पारी हो या दूसरी पारी कंगारू बल्लेबाज इन दोनों की गेंदों पर नाचते नजर आए। इस तरह भारत ने पहले मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
29 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
49 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines