Asia Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी बन सकते हैं। टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास भी एक बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका है। वह एक विकेट लेते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। इस मामले में वह टीम इंडिया के ही पूर्व खिलाड़ी को पीछे छोड़ देंगे।
एशिया कप में भारत के टॉप विकेट टेकर बनने का मौका
दरअसल, आज के मुकाबले में रवींद्र जडेजा के पास एशिया कप में भारत के टॉप विकेट टेकर बनने का मौका है। वह इस उपलब्धि से महज एक विकेट दूर हैं। रवींद्र जडेजा के एशिया कप में 22 विकेट हैं, इस मामले में वह फिलहाल इरफान पठान के साथ है, ऐसे में रवींद्र जडेजा एक विकेट लेते ही इरफान पठान को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे। रवींद्र जडेजा के भी एशिया कप में 22 विकेट हैं।
एशिया कप में भारत के टॉप विकेट टेकर
- इरफान पठान 22 विकेट
- रवींद्र जडेजा 22 विकेट
- सचिन तेंदुलकर 17 विकेट
200 विकेट से तीन विकेट दूर
वहीं रवींद्र जडेजा वनडे में 200 विकेट से भी महज तीन विकेट दूर हैं। फिलहाल जडेजा के वनडे में 197 विकेट हैं। अगर जडेजा तीन विकेट लेते हैं तो भारत की तरफ से वनडे में 200 विकेट लेने वाले 6वें गेंदबाज बन जाएंगे। भारत की तरफ से अब तक वनडे में कपिल देव, जहीर खान, हरभजन सिंह, जवागल श्रीनाथ और अजित अगरकर ही वनडे में 200 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।
ये भी देखें: ASIA CUP 2023: Virat Kohli ने Sri lanka के खिलाड़ियों को दिए क्रिकेट के टिप्स, देखिए किसने दिया बैट
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
30 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines