IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सबसे ज्यादा स्पिन बॉलिंग की चर्चा थी। जिसका नाजारा पहले ही सेशन से देखने को मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम शुरुआती झटकों से उबरने के बाद अब खुद को संभालने में जुटी है। वहीं आर अश्विन लगातार अपनी बॉलिंग से कंगारू बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। अश्विन और लाबुशेन के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अश्विन ने उंगली घुमाकर बताई गेंद
आर अश्विन को भले ही अब तक विकेट नहीं मिला हो, लेकिन उनकी गेंदें नागपुर की पिच पर जमकर टर्न लेते हुए घूम रही हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दुनिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने मोर्चे पर डटे हुए हैं। अश्विन और लाबुशेन में तकरार भी देखने को मिली। दरअसल, अश्विन की एक गेंद को लाबुशेन समझ ही नहीं पाए। गेंद टर्न लेकर सीधी उनके पास से निकल गई। जिसके बाद जब लाबुशेन ने अश्विन की तरफ से देखा तो अश्विन ने उंगली घुमाकर बताया कि गेंद कैसे घूमी।
https://twitter.com/__elysian__14/status/1623560411839893505?s=20&t=6g8iXleqfQxypLJ0Iwwbmg
आर अश्विन और मार्नस लाबुशेन के बीच हुई इस हल्की फुल्की तकरार का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्योंकि भले ही अब तक स्पिनरों को विकेट नहीं मिले हो, लेकिन मैच की शुरुआत से ही यह पिच स्पिन के लिए मददगार नजर आ रही है। भारत ने तीन स्पिनरों को खिलाया है। अश्विन का साथ देने रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी तैयार नजर आ रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट गिरे
वहीं मैच में ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट गिर चुके हैं। ओपनर डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ क्रीज पर डटे हुए हैं। लंच खत्म हो चुका है। ऐसे में पहले दिन का दूसरा सेशन दोनों टीमों के लिए अहम होगा।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines