Ravichandran Ashwin did not Get a Chance in the Second Test Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (तीन जनवरी) से शुरू हो गया है। दोनों टीमें इस मैच के लिए केपटाउन में आमने-सामने हैं। सीरीज को बराबरी पर समाप्त करने के लिए कैप्टन रोहित शर्मा ने दो बड़े बदलाव किए हैं। टीम में रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की वापसी हुई है। वहीं पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहने वाले अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एवं ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर की छुट्टी हो गई है।
दूसरे टेस्ट मैच से अश्विन के बाहर होने पर फैंस थोड़े हैरान हैं। वजह सेंचुरियन टेस्ट में जरुर अश्विन को विकेट कुछ कम मिले थे, लेकिन उनकी गेंदबाजी शानदार रही थी। दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। इसमें मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार का नाम शामिल है। वहीं स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा संभालेंगे।
यह भी पढ़ें- शाहीन अफरीदी बने वसीम अकरम और वकार यूनुस के गुस्से की वजह
अश्विन को दूसरे टेस्ट से बाहर करने के पीछे का एक ये फैसला भी हो सकता है कि पहले टेस्ट मुकाबले में तेज गेंदबाजों की धमक देखी गई थी। यही वजह है कि कैप्टन शर्मा चौथे टेस्ट मुकाबले में कुल चार गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरे हैं। वहीं जडेजा के बल्लेबाजी कौशल को ध्यान में रखते हुए उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए वरीयता दी गई है।
दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), मार्को जेनसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
23 mins agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
45 mins agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
57 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
1 hr agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines