2025 में टीम इंडिया के बेस्ट बैटर और बॉलर कौन? रविचंद्रन अश्विन ने लिया इन सुपरस्टार्स का नाम

Ravichandran Ashwin: टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने साल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है. पूर्व भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने 2 ऐसे खिलाड़ियों का नाम लिया है, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी ज्यादा इम्प्रेस किया है.

Ravichandran Ashwin

Ravichandran Ashwin Picked 2 Best Indian Players Of 2025: पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मेंस टीम इंडिया के 2 ऐसे क्रिकेटर्स को चुना है जिन्होंने उन्हें 2025 में सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया. अश्विन के मुताबिक, अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द ईयर, जबकि वरुण चक्रवर्ती बॉलर ऑफ द ईयर हैं. उन्होंने अपने यू-टूयूब चैनल के जरिए ये भी बताया कि इनको सेलेक्ट करने की वजह क्या है.

विज्ञापन

मुरीद हुए अश्विन

अश्विन ने कहा, ‘ये सिर्फ अभिषेक शर्मा का अराइवल नहीं है; ये शायद भारत के अगले-पीढ़ी के एक्स-फैक्टर खिलाड़ी का आगमन है. अगर मुझे एक खिलाड़ी का नाम लेना हो जिसने 2025 में भारत के लिए सबसे अच्छा साल बिताया, तो वो अभिषेक हैं क्योंकि उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की है. उसने भारत की पावरप्ले बल्लेबाजी की नई परिभाषा दी है और वो असाधारण रहा है. मुझे यकीन है कि वो शायद मेंस टीम के प्लेयर ऑफ द ईयर बनेंगे.’

विज्ञापन

अभिषेक बेहद शानदार

अभिषेक शर्मा का साल शानदार रहा. उन्होंने 21 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले और औसत 42.95 के साथ 859 रन बनाए , जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 20 टी20आई मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 36 विकेट लिए, जिनमें एक फोर विकेट हॉल और एक फाइव विकेट हॉल शामिल थे. वनडे में उन्होंने 4 मैच खेले और 10 विकेट लिए, जिसमें एक फाइव विकेट हॉल भी शामिल था.

चक्रवर्ती हैं बेहतरीन

अश्विन ने कहा, ‘मैं वरुण चक्रवर्ती को भारत का बॉलर ऑफ द ईयर चुनूंगा. वो एक बड़े मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर थे. जब भी टीम ने उन्हें इस्तेमाल किया, उन्होंने वो एक्स-फैक्टर दिखाया. लोगों के लिए उन्हें चुनना मुश्किल रहा है. उनकी फॉर्म टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की संभावनाओं के लिए भी बहुत अहम होगी. इसके अलावा, वो एक टी20 गेंदबाज हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ