IND vs AUS: चेन्नई में 11 साल बाद वनडे खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन, जानें एमए चिदंबरम स्टेडियम में कैसा है उनका रिकॉर्ड

Ravichandran Ashwin record in MA Chidambaram stadium

Ravichandran Ashwin MA Chidambaram stadium record: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होने वाली है। इस मैच का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जाना है। ये प्रतिष्ठित मैदान भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का होम ग्राउंड है। मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 अभी तय नहीं हुई है लेकिन इसमें अश्विन का खेलना तय माना जा रहा है। ऐसे में कैरम बॉल स्पेशलिस्ट लंबे समय बाद अपने होम ग्राउंड पर वनडे मैच खेलते नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले तीन मैच

इस प्रारूप में अपने 115 मैचों में से, अश्विन ने चेन्नई में सिर्फ तीन एकदिवसीय मैच खेले हैं। पहली बार 2010 में आया जब भारत ने न्यूजीलैंड से खेला। इसके बाद उन्होंने 2011 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए प्रदर्शन किया और 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ आयोजन स्थल पर अपनी अंतिम उपस्थिति दर्ज कराई। ऐसे में अगर अश्विन को मौका मिलता है तो वे 11 साल बाद अपने होम ग्राउंड पर वनडे खेलते नजर आएंगे।

विज्ञापन

चेन्नई में अश्विन का रिकॉर्ड

चेन्नई में खेले गए अपने तीन मैचों में अश्विन ने गेंद से कुल 5 विकेट झटके हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2010 में 3 विकेट लिए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 विकेट झटके थे। वहीं 2012 में वे पाकिस्तान के खिलाफ एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हुए थे। उन्होंने यहां पर तीन में से दो मुकाबलों में बल्लेबाजी की है। इसमें अश्विन ने 42 रन बनाए हैं।

अश्विन ने नेट्स में जमकर की बल्लेबाजी

रविचंद्रन अश्विन 2023 आईसीसी वनडे विश्व कप में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अपने चयन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर गेंद से अपनी उपयोगिता साबित की है। अनुभवी क्रिकेटर अब नेट्स पर गहनता से काम कर रहे हैं, एक और आयाम जोड़ने और प्लेइंग इलेवन में नंबर 8 स्थान के लिए अपना दावा पेश करने के लिए अपने पावर-हिटिंग गेम में सुधार कर रहे हैं। उन्होंने मैच से पहले जमकर प्रेक्टिस की है जिसका वीडियो आईसीसी ने भी शेयर किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ