Ravichandran Ashwin Complains Power Cuts: चक्रवात मिचौंग ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में तबाही मचाई है। मिचौंग के दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करने से चेन्नई में जन-जीवन प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में घंटों से बिजली नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चेन्नई में बाढ़ के बाद कुछ इसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं।
30 घंटे से भी ज्यादा समय से बिजली नहीं
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उनके इलाके में बिजली नहीं है और संभव है कि अन्य क्षेत्रों में भी यही स्थिति हो सकती है। क्रिकेटर ने एक ट्वीट में कहा- “मेरे इलाके में भी 30 घंटे से भी ज्यादा समय से बिजली नहीं है। लगता है कि कई जगहों पर यही स्थिति है। निश्चित नहीं कि हमारे पास क्या विकल्प हैं।” अश्विन ने तबाही की कई तस्वीरें भी शेयर कीं।
अश्विन ने एक्स पर चेन्नई के यूजर की पोस्ट को रीट्वीट किया, जिसने ग्रैंड मॉल के पास एक क्षेत्र में बिजली कटौती की शिकायत की थी। इससे पहले चेन्नई बाढ़ के बारे में अश्विन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया था। उनकी पिछली पोस्ट में लिखा था, “अगर बारिश रुक भी जाए, तो भी रिकवरी में थोड़ा समय लगेगा।”
सड़कें नदी में तब्दील
चेन्नई और उसके आसपास चक्रवात मिचौंग के कारण एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ के कारण सड़कें नदियों में तब्दील हो चुकी हैं। कई वाहन बह गए। चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद करने की घोषणा करनी पड़ी थी। निजी कार्यालयों ने अपने कर्मचारियों को स्थिति में सुधार होने तक घर से काम करने के लिए कहा।
मिचौंग आंध्र प्रदेश के नेल्लौर और मछलीपट्टम तट से टकरा गया। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। केंद्र और राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एनडीआरएफ की टीमों को तैनात कर दिया है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अंदर लड़ाई! सरफराज अहमद की एक खिलाड़ी से हुई बहस, Video हुआ वायरल
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
15 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines