Ravichandran Ashwin on Ishan Kishan: साल 2023 के अंत में टीम इंडिया से ईशान किशन बाहर हो गए. उसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट का रुख किया और वहां पर शानदार प्रदर्शन किया. किशन ने अपनी टीम झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का विनर बनाया है. जिसके बाद ही टीम इंडिया में किशन का वापसी हुई है. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से दोबारा ब्लू जर्सी में नजर आएंगे. जिसके बारे में अब दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने कमेंट किया है.
रविचंद्रन अश्विन ने ईशान किशन पर किया कमेंट
टी20 वर्ल्ड कप की टीम में ईशान किशन के सिलेक्शन से खुश होकर रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘क्रिकेट ने ईशान किशन को एक गिफ्ट दिया है. बाहर के लोग अंदाजा लगा सकते हैं कि यह सही था या गलत, लेकिन जिंदगी एक चक्र में वापस आ जाती है. ईशान किशन टीम में नहीं थे और अब टीम में हैं, इसका एक ही कारण है. उन्होंने क्रिकेट को वह सम्मान दिया जिसका वह हकदार है.’
किशन के सफर पर बोलते हुए अश्विन ने कहा, ‘फर्स्ट-क्लास में वो बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलने भी आए थे. ईशान किशन जैसे खिलाड़ी झारखंड के लिए चेन्नई में बुची बाबू टूर्नामेंट खेलने आए थे. वहां से, वो रणजी ट्रॉफी की तैयारी में झारखंड के लिए थे, जहां वो नंबर वन थे. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वो आए और रन बनाए. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में, उन्होंने झारखंड को लीड किया और अच्छा परफॉर्म भी किया.’
ये भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19: फाइनल में हार के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने दिया बड़ा बयान, बताया कहां हुई चूक
हरभजन सिंह और सुनील गावस्कर ने भी दिया बयान
दिग्गज सुनील गावस्कर ने ईशान किशन की वापसी पर बड़ा बयान देते हुए स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘जब कोई खिलाड़ी प्रदर्शन करता है, तो उसे चुना जाना चाहिए. ईशान की मौजूदा फॉर्म बताती है कि चयन का आधार घरेलू क्रिकेट होना चाहिए, न कि सिर्फ आईपीएल.’ सुनील गावस्कर के अलावा हरभजन सिंह ने भी ईशान किशन की जमकर तारीफ की. साल 2023 में ईशान किशन पर घरेलू क्रिकेट को सीरियस नहीं लेने के आरोप लग रहे थे. जिसके कारण ही उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया गया था.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 की तैयारी के लिए टीम इंडिया के पास है आखिरी मौका, जनवरी में होगा असली टेस्ट
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
20 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
31 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
35 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
55 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines