Ravichandran Ashwin in ODI World Cup 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में लंबे समय बाद वापसी कर रहे रविचंद्रन अश्विन ने अपने प्रदर्शन से सभी को मुरीद बना लिया है। 20 महीनों तक इस फॉर्मेट से गायब रहने वाले अश्विन को विश्वकप से पहले अचानक स्क्वॉड में जगह दी गई। उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से कबूला और अब विश्वकप के स्क्वॉड में उनके चयन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो रहा है। अश्निन वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में अगर आते हैं तो दो खिलाड़ियों की जगह खतरे में आज सकती है।
अक्षर पटेल
एशिया कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे। जिसके बाद टीम ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उनकी जगह अश्विन और सुंदर को शामिल किया। हालांकि अनुभव के चलते अश्विन को ही जगह दी गई। अक्षर पटेल की चोट को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं मिला है। अगर वे फिट नहीं हो पाते हैं तो विश्वकप में अश्विन को जगह दी जाएगी।
भारतीय टीम में फिलहाल तीन लेग स्पिनर हैं और एक ऑफ स्पिनर की कमी खल रही है। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल एक जैसी ही गेंदबाजी करते हैं ऐसे में टीम रविचंद्रन अश्विन जो कि ऑफ स्पिनर हैं उन्हें फिट अक्षर पटेल की जगह भी मौका दे सकते हैं।
शार्दुल ठाकुर
भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर गेंद और बल्ले दोनों से ही संघर्ष कर रहे हैं। एशिया कप के दौरान उन्हें कुछ विकेट तो मिले लेकिन वे इकोनॉमी रेट पर अंकुश नहीं लगा पाए। वहीं शार्दुल को बल्लेबाजी के लिए भी चुना जाता है तो उनका एवरेज मात्र 21 का है। शार्दुल के आने से भारत को तेज गेंदबाजी में विकल्प मिलता है हालांकि हार्दिक पांड्या शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और वे तीसरे पेसर हो सकते हैं।
ऐसे में टीम अश्विन को शामिल कर सकते हैं जो कि स्पिन गेंदबाजी में अच्छा विकल्प देते हैं साथ ही नंबर 8 पर भी बैटिंग कर सकते हैं। हालांकि शार्दुल लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं ऐसे में उन्हें हटाने का विकल्प आसान नहीं होगा।
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
41 mins agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
1 hr agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
2 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
2 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
3 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
5 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines