Ravichandran Ashwin: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के तहत खेले गए पहले ही मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की है। मैच में आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को मैच जिताने वाले रविचंद्रन अश्विन (Ashwin) ने अब एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। यह खुलासा उन्होंने दिनेश कार्तिक को लेकर किया है।
अभी पढ़ें – T20 WC: बारिश से धुला एक और मैच, अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द
अश्विन ने दिनेश कार्तिक को क्यों कोसा?
अश्विन ने अपने बयान में कहा कि ‘जब वो बल्लेबाजी के लिए मैदान के अंदर जा रहे थे तो मन ही मन दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को काफी कोस रहे थे कि वो आउट क्यों हो गए। हालांकि इसके बाद उन्होंने अपने आपको संभाला और कहा कि मैच अभी भी हमारे हाथ में है।’
मैच में क्या हुआ था?
आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को जब आखिरी दो गेंद पर दो रन चाहिए थे तभी दिनेश कार्तिक स्टंप आउट हो गए। इसके बाद एक गेंद पर भारत को जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी और क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन पहुंचे थे। अश्विन ने काफी चतुराई दिखाई और लेग साइड की दिशा में जा रही गेंद से छेड़छाड़ नहीं की और वो गेंद वाइड हो गई। फिर आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।
https://twitter.com/CricInformer/status/1585161795647737857?s=20&t=Sfw-O9Z6bFfjLIM6i0FFLA
मैच के बाद अश्विन ने किया ये खुलासा
मैच के बाद एक यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि उस आखिरी गेंद के दौरान उनके मन में क्या चल रहा था। अश्विन ने कहा कि ‘जैसे ही मैंने देखा कि गेंद लेग साइड में जा रही है, मैंने फैसला किया कि इसे छोड़ दूंगा और वो वाइड हो गई। जैसे ही मुझे वाइड के रन मिले उसके बाद मैं काफी रिलैक्स हो गया।’
चौका लगाकर जिताया था मैच
अश्विन ने आगे कहा ‘जैसे ही मैं बल्लेबाजी के लिए आने लगा मैंने दिनेश कार्तिक को कोसना शुरू कर दिया लेकिन उसके बाद सोचा कि अभी भी हमारे पास टाइम है और हम वो करेंगे जो करने के लिए आए हैं।’ इसके बाद उन्होंने चौका लगाकर मैच टीम को जिता दिया। मैच में पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 159/8 का स्कोर बनाया था, जवाब में भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया।
अभी पढ़ें – ICC T20 Rankings: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग, सूर्यकुमार यादव और बाबर आजम को लगा बड़ा झटका
भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था
टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप खेल रही है। बीते रविवार को भारत ने अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था। इस मैच में विराट कोहली ने 82 रनों की यादगार पारी खेली थी। वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे। अश्विन को बल्ले से विनिंग रन निकला था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
36 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
40 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines