Ravichandran Ashwin Kutti Stories: भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन करीब डेढ़ साल बाद वनडे में वापसी करने के लिए तैयार हैं। अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से होने वाली घरेलू सीरीज में मौका मिला है। हालांकि पिछले कुछ महीनो में अश्विन को टीम इंडिया में भले ही मौका नहीं मिल पाया हो, लेकिन वे सोशल मीडिया के जरिए इससे जुड़े रहे।
वह एक्स के अलावा यूट्यूब पर भी काफी लोकप्रिय हैं। यूट्यूब पर वे क्रिकेट से जुड़ी दिलचस्प बातें भी शेयर करते हैं। इस बीच अश्विन ने बड़ा ऐलान कर दिया है। अश्विन ने बुधवार को एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने ‘कुट्टी स्टोरीज’ को वापस शुरू करने की बात कही। अश्विन ने वीडियो में इसकी एक झलक शेयर कर कहा- कुट्टी स्टोरी वापस आ रही है। इसके लिए वे काफी एक्साइटेड भी नजर आए।
क्या है कुट्टी स्टोरी?
अश्विन की यूट्यूब पर शेयर की जाने वाली कुट्टी स्टोरी भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच एक बड़ी चर्चा का विषय बन गई थीं। अश्विन इसमें अपने करियर से जुड़े कई खुलासे करते हुए भी नजर आते थे। पिछले कई महीनों से उन्होंने कुट्टी स्टोरी शेयर नहीं की है। अब वे इसके लिए फिर से तैयार हो गए हैं।
https://twitter.com/ashwinravi99/status/1704518014174191919
अश्विन ने कुछ समय पहले कुट्टी स्टोरी में टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर श्रीधर के साथ बातचीत की थी। जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के कई किस्से साझा किए थे। बता दें कि पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे में रोहित शर्मा आराम करेंगे। रोहित की अनुपस्थिति में केएल राहुल पहले दो मैचों में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे और रवींद्र जडेजा उनके डिप्टी होंगे।
पहले दो वनडे के लिए भारत का स्क्वाड:
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
संबंधित खबरें
हार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
39 mins ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
1 hr agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
3 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
4 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
11 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
11 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
12 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
13 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines