ODI World Cup 2023: विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत बड़ी जीत है। भारत ने जिस कदर रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया है, इससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सिर्फ 2 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद भी एकतरफा मुकाबला जीतना आसान नहीं होता। इस जीत के साथ ही भारत ने विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ कर दी है। भारत के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने भारत की जीत के बाद बड़ा खुलासा किया है। अश्विन का मानना है कि भारत की जीत के लिए टोटके काम कर गए हैं।
राहुल और कोहली की सराहनीय पारी
भारत के लिए 200 रनों के आंकड़े को हासिल करना कोई बड़ी बात नहीं है। भारत की बल्लेबाजी में गहराई और अनुभव दोनों शामिल है। ऐसे में किसी ने नहीं सोचा होगा कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 रनों का स्कोर चेज करने में कोई समस्या आएगी, लेकिन भारत ने सिर्फ 2 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। भारत के कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन और फिर श्रेयस अय्यर तीनों शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद ऐसा लगा कि भारत के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं होगा, लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड तोड़ पार्टनरशिप हुई, जिसके बदौलत भारत ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। मैच जीतने के बाद अश्विन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: क्या नीदरलैंड बिगाड़ सकता है न्यूजीलैंड का समीकरण, इससे पहले भी कई बार कर चुका है ये काम
अश्विन ने बताया अपना टोटका
अश्विन ने कहा कि भारत के 3 विकेट गिरने के बाद मैं काफी हताश हो गया था। इसके बाद जब विराट कोहली का कैच हवा में था, तो मुझसे रहा नहीं गया और मैं ड्रेसिंग रूम के बाहर भागा। तभी कोहली का कैच छूट गया और फैंस चिल्लाने लगे। इसके बाद मैं एक ही स्थान पर खड़े रहा। मैंनें सोच लिया था कि मैं यहां से तब तक नहीं हिलूंगा, जब तक भारत मैच जीत नहीं जाती है। अश्विन ने कहा कि एक ही स्थान पर खड़े होने से मेरे पांव में दर्द देने लगा, लेकिन फिर भी मैं नहीं हिला। इसके बाद जब मैच भारत के नाम हो गया, तब जश्न मनाने के लिए दौड़ पड़े।
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
36 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines