BCCI Annual Function Lifetime Achievement Award: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा चार साल के इंतजार के बाद वार्षिकोत्सव का आयोजन करवाने जा रहा है। आखिरी बार 2020 में कोरोना से पहले इसका आयोजन हुआ था। इस बार इसका आयोजन 23 जनवरी को हैदराबाद में किया जा रहा है। इसके लिए सोमवार को बड़ी जानकारी सामने आई है। इस वार्षिकोत्सव में टीम इंडिया के एक दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
भारत-इंग्लैंड की टीम होंगी शामिल
पीटीआई ने 22 जनवरी को जानकारी दी और एक्स पर पोस्ट करके बताया कि रवि शास्त्री को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन हैदराबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से दो दिन पहले होगा। इसके लिए अन्य अवॉर्डीस की लिस्ट अभी जारी नहीं की गई है। देखना होगा कि कौन-कौन खिलाड़ी सम्मानित किया जाएगा। वहीं भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों का इस आयोजन में हिस्सा लेने की खबरें सामने आई हैं।
4 साल के विजेताओं के मिलेंगे अवॉर्ड
आपको बता दें कि कोरोना के बाद से इस अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन नहीं हुआ है। अब चार साल बाद यह होने जा रहा है। इस दौरान भारतीय क्रिकेट काफी बदल गया है। विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी है। रवि शास्त्री के बाद राहुल द्रविड़ हेड कोच बन गए हैं। लेकिन रवि शास्त्री के कार्यकाल की बात करें तो वह 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया का साथ छोड़ चुके हैं। उनकी जगह राहुल द्रविड़ ने ली थी। चर्चाएं यह भी हैं कि शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया जा सकता है।
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत
रवि शास्त्री के कार्यकाल में भले टीम इंडिया बड़ा टाइटल नहीं जीती लेकिन टीम ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज कीं। इसमें सबसे बड़ा कारनामा रहा टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया में जाकर गाबा का घमंड तोड़ना। इसके अलावा टीम इंडिया ने पहले मैच में 36 पर ऑलआउट होने के बाद बेहतरीन वापसी की और टेस्ट सीरीज भी अपने नाम की। यह उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। वहीं टीम इंडिया ने उस दौरान नंबर 1 स्थान पर कब्जा किया।
यह भी पढ़ें- ICC ने सूर्यकुमार यादव को बनाया कप्तान, भारत के 4 खिलाड़ियों को टी20 टीम में मिली जगह
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: विराट कोहली टेस्ट टीम से बाहर, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
27 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
57 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines