हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रवि शास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर बुरी तरह भड़के

Ravi Shastri on Imran Khan: पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज इमरान खान लगभग 3 सालों से जेल में बंद हैं. जेल में उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है. वह बीमार भी हैं और उनका इलाज नहीं किया जा रहा है. ऐसे में अब रवि शास्त्री ने इमरान खान के सपोर्ट में आवाज उठाई है.

विज्ञापन
रवि शास्त्री और इमरान खान/ Image Source: ANI

Ravi Shastri: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री इन दिनों कमेंट्री की दुनिया में सक्रिय हैं. शास्त्री अपने बेबाक बयान के लिए जाने जाते हैं. अब उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर आवाज उठाई है. शास्त्री ने पाकिस्तान की सरकार को लताड़ा है. इमरान खान इस समय रावलपिंडी की जेल में बंद हैं. जेल में उन्हें बुनियादी चीजें नहीं मिल रही हैं. ऐसे में अब रवि शास्त्री ने इमरान खान का समर्थन किया है और उनके हक को लेकर आवाज उठाई है.

रवि शास्त्री ने उठाई आवाज

इमरान खान साल 2023 से जेल में बंद हैं. पूर्व प्रधानमंत्री को जेल की एक कोठरी में रखा गया है. उन्हें किसी प्रकार की किताबें भी पढ़ने की इजाजत नहीं है. उनका स्वास्थ्य बिगड़ चुका है. उपचार नहीं किए जाने के कारण इमरान की दाहिनी आंख की रोशनी केवल 15 प्रतिशत ही बची है.

अब शास्त्री ने रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए कहा कि इमरान खान के साथ हो रहे व्यवहार देख हैरानी होती है. कोई भी इंसान अधिकारियों द्वारा इस तरह के व्यवहार का हकदार नहीं है. शास्त्री ने आगे कहा कि मैं कोई राजनेता नहीं हूं. लेकिन इमरान के साथ गलत हो रहा है. उसे देखकर दिल दहल जाता है. कोई भी इंसान ऐसा बर्ताव नहीं करता. मानवीय आधार पर मुझे लगता कि उनके साथ गलत हो रहा है. मुझे लगता है कि दुनिया भर के कई क्रिकेटर भी यही महसूस कर रहे हैं.

विज्ञापन

रवि ने उनकी सेहत पर बात करते हुए कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी हेल्थ अच्छी हो. उन्होंने क्रिकेट को काफी कुछ दिया है. मेरी यादों में वो एक बेहतरीन नेत के रूप में बसे हैं. वह एक सच्चे लीडर थे. उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग, तैयारी के लिए खेलना चाहते हैं 2 मैच

विज्ञापन

शास्त्री को अभी भी है उम्मीद

रवि शास्त्री से पूछा गया कि आपको लगता है कि इमरान खान जेल से बाहर आएंगे. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि वह जेल से बाहर आएं और उनके साथ बेहतर व्यव्हार किया जाए. उन्हें जेल की कोठरी में बैठाना सही नहीं है. क्योंकि वह विश्व में पाकिस्तान का चेहरा हैं. वह आपको पसंद हों या न हों. यही मेरा विचार है.

इससे पहले दुनिया के पूर्व 21 कप्तानों ने पाकिस्तानी सरकार को पत्र लिखकर कहा था कि इमरान के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए. इसमें कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों का नाम शामिल था. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस ने भी इमरान खान के समर्थन में आवाज उठाई थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI: फ्री में कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola