T20 World Cup 2024: 2024 में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप को लेकर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बड़ी भविष्यवाणी की है। पूर्व क्रिकेटर अगले साल होने वाले विश्वकप में टीम इंडिया में बड़े बदलाव की उम्मीद जता रहे हैं। 2022 वर्ल्ड कप के बाद से ही रोहित शर्मा ने एक भी अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच नहीं खेला है। उनकी जगह हार्दिक पांड्या ने कमान संभाली है। ऐसे में पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अगले विश्वकप में कप्तानी में बदलाव की आशंका जताई है।
क्या अगले विश्वकप में हार्दिक पांड्या करेंगे कप्तानी?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर ईएसपीएनक्रिकइंफो पर चर्चा करते हुए रवि शास्त्री ने हार्दिक पांड्या को कप्तान के रुप में चुना। उन्होंने कहा कि “कोई भी विश्व कप में अपनी जगह बना सकता है लेकिन मुझे लगता है कि टीम का नेतृत्व हार्दिक ही करेंगे। एकदिवसीय विश्व कप के बाद अगले दो विश्व कप टी20 के ही हैं। हार्दिक पहले ही (टी20 में) भारतीय टीम के कप्तान (स्टैंडबाय) हैं, इसलिए अगर वह फ़िट रहते हैं तो वह ही कप्तान रहेंगे।
उन्होंने ये भी कहा कि – ‘मुझे लगता है कि चयनकर्ता अब नई दिशा में सोचेंगे। मौजूदा समय में हमारे सामने कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं। अगर पूरी तरह से टीम का कायाकल्प नहीं होता है तब भी हमें कुछ नए चेहरे तो ज़रूर दिखाई देंगे।”
2007 विश्वकप की कहानी दोहरा सकती है भारतीय टीम
रवि शास्त्री ने आगे कहा कि अब समय आ गया है जब भारत को एक बार फिर 2007 वाला रूट अपनाने की दरकार है। उस समय भी एमएस धोनी को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया और युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया गया था और रिजल्ट सबके सामने है। उन्होंने कहा कि हार्दिक को आईपीएल में कप्तानी का अनुभव है और खिलाड़ियों के चयन में भी वो महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
रोहित शर्मा ने 2022 टी20 विश्वकप के बाद नहीं खेला मैच
रोहित शर्मा भारत के तीनों प्रारूपों के कप्तान हैं। हालांकि वर्ष 2022 के अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुए पिछले टी20 विश्व कप के बाद से उन्होंने कोई अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुक़ाबला नहीं खेला है। पिछले टी20 विश्व कप में केएल राहुल उपकप्तानी कर रहे थे, लेकिन उन्होंने भी उसके बाद से कोई भी अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुक़ाबला नहीं खेला है। इस दौरान भारतीय टीम ने कुल आठ टी20 मैच खेले हैं और हर मैच में हार्दिक ने ही टीम इंडिया का नेतृत्व किया है।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
44 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines