T20 वर्ल्ड कप में किसे टीम इंडिया का एक्स फैक्टर मानते हैं रवि शास्त्री? बिना वक्त गंवाए पूर्व कोच ने लिया इस क्रिकेटर का नाम

ICC T20 World Cup 2026: रवि शास्त्री का मानना है कि अगर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में एक खिलाड़ी अगर शानदार परफॉरमेंस देता है, तो ये टीम इंडिया के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. टीम इंडिया के इस पूर्व कोच ने अपने इस बयान के पीछे की वजह भी बताई है.

Team India Ravi Shastri

Ravi Shastri on Team India X Factor: टी-20 वर्ल्ड कप इस बार भारत और श्रीलंका में हो रहा है, मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया अपने खिताब को बचाने के लिए बेकरार है. इस कोशिश में सूर्यकुमार की आर्मी में एक ऐसा जांबाज काम आ सकता है, जो इस मिशन को कामयाब बना सकता है. इसका ट्रेलर उसने नागपुर न्यूजीलैंड के खिलाफ ही दिखा दिया था. अब भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री ने भी उस प्लेयर की जमकर तारीफ की है.

विज्ञापन

अभिषेक हैं ‘एक्स फैक्टर’

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्रीका मानना है कि अगर भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा परफॉर्म करते हैं, तो अगले महीने के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया फायदे में रहेगी. उन्होंने कहा, ‘अगर अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में उड़ान भरते हैं, तो भारत भी उड़ान भरेगा.

विज्ञापन

नागपुर में छा गए अभिषेक

अपने अल्ट्रा-धमाकेदार अंदाज के एक और शानदार प्रदर्शन में दुनिया के नंबर 1 टी-20 बैटर अभिषेक ने नागपुर में बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खुले हुए पहले टी20 में भारत की 48 रनों की जीत में 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 35 गेंदों पर 84 रनों की धुआंधार पारी खेली.

‘शानदार फॉर्म में हैं वो’

रवि शास्त्री से जब पूछा गया कि 7 फरवरी से शुरू होने वाले आगामी T20 वर्ल्ड कप में सबसे असरदार खिलाड़ी कौन होगा, तब उन्होंने बिना वक्त गंवाए कहा, ‘अभिषेक, बिना किसी शक के. वो दुनिया के नंबर 1 T20 बल्लेबाज हैं और शानदार फॉर्म में हैं.’

विज्ञापन

न्यूजीलैंड को टिकने नहीं दिया

शास्त्री ने आगे कहा, ‘कल शाम (बुधवार को), उन्होंने न्यूज़ीलैंड से मैच छीन लिया. आपको उनका ध्यान रखना होगा क्योंकि उनका कॉन्फिडेंस काफी हाई है… उन्हें घरेलू दर्शकों का सपोर्ट मिलेगा, और अगर वो उड़ान भरते हैं, तो इसका मतलब है कि भारत उड़ान भरता है.’ शास्त्री ने आगे कहा कि कोच और खिलाड़ियों को आलोचना स्वीकार करनी चाहिए, लेकिन ये पॉजिटिव तरीके से होनी चाहिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ