World Cup 2023: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 सभी टीमों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। सभी टीमें एक से बढ़कर एक है। इसलिए मुकाबला कांटे का होने वाला है। वर्तमान में भारत विश्व कप की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है। वहीं, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री और पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया है कि इस सीजन कौन सी 4 टीमें क्वालीफाई कर सकती है।
‘भारत सबसे मजबूत टीम’
भारतीय टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी थी। इससे खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। इससे साफ है कि भारत टीम की टॉप 4 में शामिल होने की संभावना सबसे अधिक है, लेकिन अन्य टीमों को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेट रवि शास्त्री और हरभजन सिंह से एक इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब पूछा गया। उनसे पूछा गया कि वो कौन सी 4 टीमें हैं, जो टॉप 4 में क्वालीफाई कर सकती है।
ये भी पढें:- World Cup 2023: कल भारत-नीदरलैंड के बीच होगा वार्म अप मैच, बारिश डालेगी खलल? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
जानें कौन सी 4 टीमें खेल सकती है सेमीफाइनल
रवि शास्त्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सबसे पहले तो भारत का टॉप 4 में शामिल होना तय माना जा रहा है। इसके अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भी काफी मजबूत टीम हैं, तो इन दोनों टीमों का भी मुख्य 4 में शामिल होना तय माना जा रहा है। शास्त्री से जब चौथी टीम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका भी काफी मजबूत टीम है, तो इन दोनों टीमों में से कोई एक टॉप 4 में जगह बना सकती है। इसके अलावा हरभजन सिंह ने भी इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का ही नाम लिया कि ये टीमें टॉप 4 में रहेगी। भज्जी ने चौथी टीम को लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया। उन्होंने कहा कि चौथी टीम कोई भी हो सकती है।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines