हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी पर रवि बिश्नोई ने कही ऐसी बात, 'बूम-बूम' करेंगे जस्सी के फैंस

विज्ञापन
Jasprit Bumrah Return

Jasprit Bumrah Return: जसप्रीत बुमराह ने एक साल बाद चोट से ऊबरते हुए टीम इंडिया में शानदार वापसी की है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में शानदार बॉलिंग करते हुए अपना जलवा बिखेरा। जस्सी की वापसी पर टीम इंडिया के लेग स्पिनर रवि विश्नोई ने बड़ा बयान दिया है, जिसे सुनकर जस्सी के फैंस झूम उठेंगे।

सबको बुमराह की वापसी का इंतजार था

रवि विश्नोई ने कहा ‘जसप्रीत बुमराह ने करीब 11 महीने बाद वापसी की है, लेकिन हर कोई उनकी वापसी का इंतजार कर रहा था, जिन्हें देखकर सबको मजा आ गया। क्योंकि बुमराह जैसा हर कोई नहीं। विश्नोई ने कहा कि जस्सी की पहली गेंद पांव पर थी। उसके बाद की पांच गेंदें शानदार थी। उनको लय में देखकर हर कोई खुश है। उनके जैसे गेंदबाज को गेंदबाजी करता देख सबको मजा आता है। उनका जलवा आगे भी दिखेगा’

बुमराह ने दूसरी ही गेंद पर निकाला विकेट

बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरी ही गेंद पर विकेट निकाला। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 24 रन देकर दो आयरिश बल्लेबाजों को आउट किया। खास बात यह है कि बुमराह ने करीब 11 महीने बाद बतौर कप्तान टीम इंडिया में वापसी की है।

विज्ञापन

बुमराह के साथ-साथ रवि विश्नोई ने भी शानदार बॉलिंग करते हुए चार ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। रवि विश्नोई ने कहा कि हम थोड़ा दुर्भाग्यशाली रहे कि मैच पूरा नहीं हो पाया। लेकिन हमारे बल्लेबाजों ने हमें अच्छी शुरुआत दिलाई थी। वहीं आयरलैंड के बल्लेबाजों ने भले ही सुरक्षात्मक खेल खेला। लेकिन हमने आक्रमक गेंदबाजी की जिसका हमें फायदा मिला।’

टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ अभी दो और टी-20 मैच खेलने हैं। डकवर्ध लुइस नियम से पहला मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। दूसरा मुकाबला 20 अगस्त को खेला जाएगा।

विज्ञापन

ये भी देखें: Asia Cup के लिए 15 सदस्यीय Team India का ऐलान, दिग्गजों की छुट्टी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola