IND vs AUS 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के युवा गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई। मुकेश कुमार ने सिर्फ 4 ओवर में 29 रन दिए। उनके अलावा सभी की कंगारू बल्लेबाजों ने क्लास लगाई। इसी लिस्ट में एक ऐसा नाम था जिसने अपने पहले ओवर में ही भारत को पहला विकेट दिलाया था। लेकिन उसके बाद इस गेंदबाजी की इतनी पिटाई हुई की उसका नाम शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में जुड़ गया। वो नाम था लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का।
बिश्नोई की खूब पड़ी मार
रवि बिश्नोई ने इस मुकाबले में 4 ओवर का अपना कोटा पूरा किया और एक विकेट लेकर 54 रन लुटा दिए। जबकि अपने पहले ओवर में उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट का विकेट लेकर सिर्फ 5 रन ही दिए थे। उसके बाद अगले तीन ओवर में उन्होंने 49 रन लुटा दिए। इसी के साथ बिश्नोई के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। वह टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: जोश इंग्लिस का सबसे तेज शतक! अपने ही देश के खिलाड़ी के रिकॉर्ड को किया बराबर
एक T20I पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय
- युजवेंद्र चहल – 64 रन बनाम साउथ अफ्रीका, 2018
- क्रुणाल पांड्या – 55 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2018
- यूसुफ पठान – 54 रन बनाम श्रीलंका, 2009
- क्रुणाल पांड्या – 54 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2018
- रवि बिश्नोई – 54 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023
यह भी पढ़ें- IND vs AUS 1st T20I Live Updates: ईशान किशन 58 रन बनाकर आउट, भारत को लगा तीसरा झटका
भारत को मिला 209 का लक्ष्य
इस पारी की बात करें तो इंग्लिस के 110 और स्टीव स्मिथ के 52 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट पर 208 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए इन दोनों ने 130 रन जोड़े थे। भारत के लिए रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता मिली। मुकेश कुमार 4 ओवर में 29 रन देकर सबसे किफायती रहे। उनके अलावा सभी की जमकर पिटाई हुई। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल की शुरुआत अच्छी रही लेकिन रुतुराज गायकवाड़ दुर्भाग्यशाली रहे और बिना गेंद खेले ही रनआउट हो गए। ईशान किशन ने इसके बाद 39 गेंदों पर 58 रन ठोके। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी बेहतरीन पारी खेली।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
15 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
27 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
28 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: संजू सैमसन ने ठोका तूफानी अर्धशतक, अभिषेक शर्मा भी मचा रहे धमाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines