ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 32वां मैच दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच पुणे में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम चार विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाने में कामयाब हुई है। यह आठवां मौका है जब अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते हुए लगातार वनडे में 300 प्लस रन बनाने में कामयाब हुई है।
अफ्रीकी बल्लेबाजों की उम्दा बल्लेबाजी:
मैच के दौरान अफ्रीकी बल्लेबाजों की तरफ से एक बार फिर उम्दा बल्लेबाजी देखने को मिली है। रासी वैन डेर डुसेन ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 133 रन की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली। उनके अलावा क्विंटन डी कॉक जारी सीजन में एक और शतक लगाने में कामयाब रहे। उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 114 रन बनाए।
यह भी पढ़ें- फखर जमां ने जड़ा इतना लंबा छक्का कि कमेंट्री बॉक्स में बैठे दिग्गज हुए हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पुणे में टॉस हारकर अफ्रीकी टीम के लिए पारी का आगाज करने डी कॉक के साथ कैप्टन टेम्बा बावुमा (24) आए। दोनों सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 38 रन जोड़े। इस बीच बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में बावुमा कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। बोल्ट ने उन्हें मिचेल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया।
टीम को दूसरा झटका डी कॉक के रूप में लगा। वह 40वें ओवर की अंतिम गेंद पर 114 रन बनाकर आउट हुए। डी कॉक का विकेट साउथी के खाते में गया। अफ्रीका के लिए तीसरे बल्लेबाज के रूप में रासी वैन डेर डुसेन आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने 118 गेंद में उम्दा शतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके एवं पांच छक्के निकले।
इन बल्लेबाजों के अलावा डेविड मिलर ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद में 53 और पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन सात गेंद में नाबाद 15 रन बनाने में कामयाब रहे।
साउदी ने चटकाए दो विकेट:
कीवी टीम की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज टिम साउदी रहे। उन्होंने 10 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन से छीना T20I का ताज, बने नंबर वन खिलाड़ी
2 mins agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
31 mins agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
48 mins agoकब, कहां और कैसे LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI? जानें तरीका
1 hr agoचौथे T20I से बाहर हो जाएंगे सैमसन? सूर्यवंशी को लेकर अय्यर लेंगे बड़ा फैसला
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
2 hrs agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
3 hrs agoतीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
4 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड
4 hrs agoआखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines