नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम की आत्मकथा ‘सुल्तान: ए मेमॉयर’ इन दिनों चर्चा में है। वसीम ने इसमें पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े कई विस्फोटक खुलासे किए हैं। किताब ऑस्ट्रेलिया सहित कुछ देशों में जारी हो चुकी है। इसमें अकरम ने अपने खेल करियर में घटनाओं से संबंधित कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं। एक ताजा खुलासे में वसीम ने पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ को ‘लॉबिस्ट’ कहा है। किताब के एक चैप्टर में वसीम ने कहा है कि कैसे लतीफ ने केवल ध्यान आकर्षित करने के लिए उन पर अंगुलियां उठाईं।
और पढ़िए – LPL 2022: T20 क्रिकेट में शोएब मलिक का हाहाकार, कीरोन पोलार्ड को पछाड़ बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट के लिए रिश्वत की पेशकश
किताब के एक अंश के अनुसार, लतीफ पैरवी करने वाले काम पर थे। जुलाई 2000 में राशिद लतीफ ने द संडे टेलीग्राफ को एक साक्षात्कार दिया जिसमें उन्होंने दावा किया कि 1996 के लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को 300 से कम पर आउट करने के लिए 15,000 पाउंड की पेशकश की गई थी।
वसीम ने कहा- लतीफ ने मुझे नहीं बताया
वसीम ने कहा- और कौन जानता है? शायद उसी को पता हो, लेकिन क्या उसने उस समय मुझे यानी उसके कप्तान को बताया था? नहीं, क्या उसने अपने कोच या मैनेजर को इसकी सूचना दी थी? नहीं, क्या उसने कय्यूम को बताया था? नहीं। ” अकरम ने इसके बाद अपने पूर्व साथी खिलाड़ी आमिर सोहेल को ‘जॉम्बी फिगर’ कहकर संबोधित किया है।
और पढ़िए – PAK vs ENG: मिल गया हारिस रऊफ का रिप्लेसमेंट, सवा साल बाद टेस्ट में वापसी कर सकता है तूफानी गेंदबाज
वकार यूनुस की भी आलोचना
कुछ साल पहले सोहेल ने दावा किया था कि वसीम ने पूरी कोशिश की कि पाकिस्तान 1992 के बाद विश्व कप न जीत पाए। वसीम अकरम ने अपने साथी तेज गेंदबाज वकार यूनुस की भी आलोचना की। किताब के एक अंश के अनुसार, वकार तब तक (2003) हमारी सर्वश्रेष्ठ एकादश में नहीं था। उसे तौकीर की वजह से कप्तान बनाया गया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines