ACB Limits Afghanistan Cricketers To Play 3 Foreign Leagues Per Year: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक नई पॉलिसी को मंजूरी दी है. इसके तहत अफगान खिलाड़ी अपने बोर्ड की नई टी-20 लीग के अलावा सिर्फ 3 इंटरनेशल लीग ही खेल पाएंगे. ये बोर्ड की तरफ से काबुल में अपनी एनुअल जनरल मीटिंग में लिए गए ‘की पॉलिसी डिसीजन’ में से एक था. खिलाड़ियों की फिटनेस और मेंटल हेल्थ की सेफ्टी के लिए, बोर्ड ने विदेशी लीग्स को लेकर नई नीति को मंजूरी दी
बोर्ड का मकसद क्या?
ACB के बयान में कहा, ‘अब खिलाड़ियों को अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) में हिस्सा लेने की इजाजत होगी, इसके अलावा हर साल सिर्फ 3 अन्य इंटरनेशनल लीग्स में खेल पाएंगे. इस उपाय का मकसद वर्कलोड मैने करना और नेशनल ड्यूटीज के लिए पीक परफॉरमेंस एनश्योर करना है.’
राशिद खान को होगा नुकसान
इसका मतलब है कि राशिद खान जैसे पॉपुलर T20 खिलाड़ी को फाइनेंशियल नुकसान हो सकता है. राशिद, जो टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं, अभी SA20 में MI केप टाउन के कप्तान हैं. वो MI की दूसरी फ्रेंचाइजी – MI अमीरात (ILT20) और MI न्यूयॉर्क (MLC) – और IPL में गुजरात टाइटंस के लिए भी एक अहम खिलाड़ी हैं. इस कदम से नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, एएम गजनफर और रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे खिलाड़ियों पर भी असर पड़ सकता है, जिनकी दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में काफी डिमांड है.
दूसरे देश भी लगाते हैं लिमिट
दूसरे बोर्ड भी अपने खिलाड़ियों के फ्रेंचाइजी लीग में हिस्सा लेने पर लिमिट लगाते हैं. मिसाल के तौर पर, PCB अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के अलावा सिर्फ़ 2 लीग में खेलने की इजाज़त देता है. अफगानिस्तान का अगला इंटरनेशनल असाइनमेंट यूएई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनेशल सीरीज़ है, जिसके बाद वे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत रवाना होंगे.
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
19 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
47 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines