---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Asia Cup से पहले राशिद खान ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस गेंदबाज को पीछे छोड़कर बने T20I के ‘नए किंग’

एशिया कप से पहले राशिद खान ने इतिहास रच दिया। वो टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज को पीछे छोड़ दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

Rashid Khan Makes History: Asia Cup 2025 की शुरुआत 9 सितंबर 2025 से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के सबसे बड़े हथियार राशिद खान रह सकते हैं। राशिद ने अब टूर्नामेंट से पहले वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है और न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़कर टी20 अंतर्राष्ट्रीय के नए किंग बन गए हैं। बता दें कि राशिद इस समय ट्राई सीरीज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

राशिद खान ने रचा इतिहास

राशिद खान ने 2015 में अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो दुनिया के सबसे बड़े स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। अफगानिस्तान ने हाल ही में ट्राई सीरीज के दौरान UAE का सामना किया। इस मैच में अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की और राशिद खान की गेंदबाजी एक बड़ा कारण था। उन्होंने UAE के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसी के साथ वो इतिहास रचते हुए टी20 अंतर्राष्ट्रीय इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 165 विकेट हैं।

---खबर नीचे जारी है---

टिम साउदी को छोड़ा पीछे

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। वो 164 विकेट झटकने में सफल रहे और उनके नाम सबसे अधिक विकेट का रिकॉर्ड काफी लंबे समय से था। राशीद UAE के खिलाफ 3 विकेट झटके हुए टिम से आगे निकल गए हैं और उन्हें टी20 में गेंदबाजी का नया किंग कहा जा सकता है। साउदी वैसे भी रिटायर हो गए हैं और ऐसे में अभी राशिद के करीब शायद ही कोई आ पाएगा।

एशिया कप में राशिद पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

2025 के एशिया कप में राशिद खान पर सभी की नजर रहने वाली है। वो अफगानिस्तान की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। खान की अगुवाई में टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जाना और पहली बार यह टूर्नामेंट जीतना चाहेगी। अफगानिस्तान का स्क्वाड कुछ इस प्रकार है:

---खबर नीचे जारी है---

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, इब्राहिम जादरान, करीम जनत, फरीद मलिक, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नईब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद और नवीन-उल-हक

ये भी पढ़ें:- मिचेल स्टार्क ने किया टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी जानकारी

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 02, 2025 06:56 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola