नई दिल्ली: मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल रहे सरफराज खान रन मशीन बन गए हैं। वह एक के बाद एक सेंचुरी ठोक गदर मचा रहे हैं। सरफराज ने मंगलवार को दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में तबाही मचाते हुए ताबड़तोड़ शतक ठोक डाला। सरफराज ने संकट में चल रही अपनी टीम के लिए जबर्दस्त पारी खेली और 155 गेंदों में 16 चौके- 4 छक्के ठोक 125 रन ठोक डाले। सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में हाहाकार मचा दिया है। उनकी तूफानी पारियों को देख हर कोई दंग है। हालांकि टीम इंडिया में उन्हें जगह न मिलने से क्रिकेटप्रेमी निराश हैं।
मुंबई के कोच ने उतार दी कैप
सरफराज ने जैसे ही सेंचुरी पूरी की। उन्होंने मैदान में दौड़ लगा दी। वे जोश से भर गए और अपना एग्रेशन दिखाने लगे। उनकी धमाकेदार पारी देख मुंबई के कोच अमोल मजूमदार इतने गदगद हो गए कि अपनी कैप उतारकर सलामी देने लगे। अमोल ने कैप उतारी, सलामी दी और फिर बार-बार ऐसा करते रहे। सरफराज ने अपनी पारियों से सलेक्टर्स को जवाब दे दिया है।
80 के पार पहुंचा औसत
सरफराज खान पिछली 25 पारियों में एक ट्रिपल सेंचुरी, दो डबल सेंचुरी और सात शतक ठोक चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 80 पार पहुंच चुका है। वे अब तक 36 मैचों की 52 ईनिंग में 3380 रन ठोक चुके हैं। 25 साल के सरफराज सलेक्टर्स की अनदेखी से निराश हैं। उन्हें अब तक टीम इंडिया में जगह बनाने का मौका नहीं मिला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी जगह पक्की मानी जा रही थी, लेकिन जब टीम इंडिया में उनका नाम नहीं दिखा तो क्रिकेटप्रेमी चौंक गए। उम्मीद है कि रन मशीन बन रहे सरफराज टीम इंडिया में जल्द ही जगह बना लेंगे।
और पढ़िए –ICC Test Ranking: आईसीसी से हुई बड़ी गफलत, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया में कौन है टेस्ट की नंबर वन टीम ?
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines