नई दिल्ली: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर चर्चा में हैं। रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए अर्जुन ने गोवा की ओर से खेलते हुए सेंचुरी ठोक महफिल लूट ली है। उन्होंने इस मामले में पिता सचिन तेंदुलकर की बराबरी की, जिन्होंने रणजी डेब्यू में शतक ठोका था। पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए राजस्थान के खिलाफ शतक लगाकर चर्चा में आए अर्जुन गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट चटका डाला है। जाहिर है बेटे का प्रदर्शन देख सचिन तेंदुलकर खुशी से फूले नहीं समा रहे होंगे।
अर्जुन के शतक पर दिया ये बयान
मास्टर ब्लास्टर ने अपने पिता से जुड़ी एक याद को याद करते हुए अपने बेटे के शतक पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। साथ ही रणजी शतक से एक दिन पहले अर्जुन के साथ अपनी बातचीत का भी खुलासा किया है। इंफोसिस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में होस्ट गौरव कपूर से बात करते हुए सचिन ने कहा, “मुझे याद है कि जब मैंने भारत के लिए खेलना शुरू किया था तब मेरे पिता को किसी को ‘सचिन का पिता’ कहकर संबोधित किया था।” फिर पापा के दोस्त ने उनसे पूछा-आप कैसा महसूस कर रहे हैं?” तो आपका सवाल बिलकुल वैसा ही है।
https://twitter.com/Cric_GRH/status/1603057187139772416
अनावश्यक दबाव डाला गया
तेंदुलकर ने आगे खुलासा किया कि अर्जुन पर दुनिया की निगाहें होने के कारण उनका बेटा होने के नाते उन पर अनावश्यक दबाव डाला गया। सचिन ने कहा- जब वे खुद खेल रहे थे तब ऐसा दबाव नहीं होता था। मास्टर ब्लास्टर ने पहले दिन के अंत में अपने बेटे के साथ हुई बातचीत पर भी खुलकर बात की और अर्जुन को शतक लगाने के लिए कहा।
तुम्हें शतक बनाना चाहिए
सचिन ने कहा- “मैंने उसे शतक जमाने को कहा था। वह पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 रन पर बल्लेबाजी कर रहा था, उसे टीम ने नाइटवॉचमैन के रूप में भेजा था। उसने मुझसे पूछा, ‘आपको क्या लगता है कि हम एक अच्छा टोटल कर पाएंगे ?” वे पांच विकेट खोकर 210 रन बना चुके थे। मैंने कहा- ‘कम से कम 375 तक जाने की जरूरत है।’ उसने कहा, ‘क्या आप इस बारे में श्योर हैं?’ मैंने जवाब दिया, ‘हां, तुम्हें आगे जाकर शतक बनाने की जरूरत है।
https://twitter.com/K__R__Prabin__/status/1603389884726935554
उम्मीदों का दबाव नहीं था
सचिन ने आगे एक सवाल के जवाब में कहा- उसे क्रिकेट से प्यार करने दो। उसे वो मौका मिलना चाहिए। मैंने कभी अपने पेरेंट्स से प्रैशर नहीं झेला, तो ऐसे में उसे भी उस दबाव में नहीं रखना चाहिए। मेरे पेरेंट्स ने मुझे अपने आपको एक्सप्रेस करने की आजादी दी थी। मेरे ऊपर उम्मीदों का दबाव नहीं था। मैं भी अपने बेटे से यही चाहता हूं।
संबंधित खबरें
संजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
15 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
47 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
51 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines