Ruturaj Gaikwad: 22 अक्टूबर से भारत का न्यूजीलैंड दौरा शुरू होगा. टीम वहां पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी. भारतीय टीम का चयन हो गया है. वनडे में ऋतुराज गायकवाड़ को भी मौका दिया गया है. हाल ही में उनका खराब फॉर्म देखने को मिला था. हालांकि अब चीजें थोड़ा ठीक हो गई हैं. दौरे से ठीक पहले ऋतुराज ने रणजी ट्रॉफी में शानदार शतक मारकर लय हासिल कर ली है. भारतीय मैनेजमेंट के लिए कहीं ना कहीं ये बड़ी खुशखबरी है. गायकवाड़ का लय में आना जरूरी था.
ऋतुराज गायकवाड़ का शानदार शतक
रणजी ट्रॉफी 2026-27 में ऋतुराज गायकवाड़ जोरदार शतक मारक अपने आलोचकों को जवाब दे दिया है. वो महाराष्ट्र के लिए पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे. महाराष्ट्र ऋतुराज लिस्ट A मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहे थे. दूसरे मैच में उन्होंने वापसी की. आते ही झारखंड के खिलाफ उन्होंने सेंचुरी मार दी है. सबसे बड़ी बात है कि वो सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे थे. उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. उन्हें अंकित बावने का बढ़िया साथ मिला.
गायकवाड़ ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 10वां शतक मारा. उन्होंने 169 गेंदों का सामना किया. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 सिक्स लगाया. वैसे वो टॉप ऑर्डर पर भी खेलते हैं. इस बार वो बल्लेबाजी करने निचले क्रम में आए. गायकवाड़ 101 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे. उनकी इस पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने पहली पारी में 527 रनों का विशाल स्कोर बना दिया है. उन्होंने अंकित 82 रनों की पार्टनरशिप की. झारखंड पहली पारी में 169 रनों पर सिमट गई थी.
ये भी पढ़ें: शेफाली वर्मा पर ICC का कड़ा एक्शन, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ रहा था खराब प्रदर्शन
हाल ही में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया. वहां पर ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद को साबित किया था. इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन अनऑफिशियल वनडे मैचों के लिए इंडिया ए का कप्तान बनाया गया था. ऐसा लगा था कि तीनों मैचों में ऋतुराज कमाल दिखाएंगे लेकिन वो फ्लॉप रहे. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले वनडे मैच में वो 30 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे वनडे में भी कमबैक नहीं कर पाए. 5 गेंदों में उन्होंने 12 रन बनाए. तीसरे वनडे में भी गायकवाड़ से रन नहीं बन पाए. उन्होंने 57 गेंदें खेली और 33 रनों की पारी खेली. हालांकि खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में चुना गया है. देखना होगा कि वहां पर उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के लिए न्यूजीलैंड का मास्टर प्लान तैयार, तेज गेंदबाज जैकब डफी ने दी बड़ी चेतावनी
संबंधित खबरें
ICC रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, श्री चरणी और दीप्ति का दबदबा
9 mins agoटीम इंडिया से बाहर चल रहे साई किशोर का रणजी में कमाल
49 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoमुख्य चयनकर्ता बनने के बाद प्रज्ञान ओझा के सामने हैं ये 3 बड़ी चुनौती
2 hrs agoशेफाली वर्मा पर ICC का कड़ा एक्शन, मैच में गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
2 hrs agoसूर्यवंशी के लिए न्यूजीलैंड का मास्टर प्लान तैयार, जैकब डफी ने दी चेतावनी
3 hrs agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
4 hrs agoरणजी में लगा विदेशी तड़का, दो मैच में अंपायरिंग करेंगे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से इग्नोर होने के बाद सरफराज खान ने बल्ले से दिया जवाब
5 hrs agoT20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, वैभव-भुवनेश्वर का लुक वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines