नई दिल्ली: क्रिकेट में युवा प्रतिभाएं अपना शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में एक गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से दुनिया को दंग कर दिया है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के 20 साल के गेंदबाज मानव सुथार की। बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने मंगलवार को सर्विसेज के खिलाफ शुरू हुए मुकाबले में एक बार फिर कहर बरपाया और पहली पारी में 4 विकेट चटकाकर सुर्खियां बटोर लीं। उन्होंने 21 ओवर में 56 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मानव की शानदार गेंदबाजी के चलते सर्विसेज की पूरी टीम महज 178 रन पर ढेर हो गई। मानव ने सूफियान आलम को 25, शमशेर यादव को 13, कप्तान रजत पालीवाल को डक और मोहित राठी को महज 5 रन पर चलता कर दिया। दीपक चाहर और अनिकेत चौधरी ने दो-दो विकेट चटकाए।
अंडर 19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं मानव सुथार
श्रीगंगानगर में जन्मे मानव जग्दुसाकुमार सुथार अंडर 19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 27 फरवरी 2022 को फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वे कहर बरपाते नजर आ रहे हैं। मानव ने अब तक 8 मैचों की 14 ईनिंग में 42 विकेट चटकाकर दुनिया को दंग कर दिया है। छत्तीसगढ़ के खिलाफ 10, कर्नाटक के खिलाफ 4, पुडुचेरी के खिलाफ एक ईनिंग में 8 और दूसरी में 3 विकेट चटकाकर मानव ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है।
और पढ़िए –BBL 2023: तूफानी डाइव…चीते जैसी फुर्ती, परफेक्ट कैच…फिर भी आउट नहीं हुआ बल्लेबाज, देखें
अफगानिस्तान के खिलाफ बरपाया कहर
लगभग तीन साल पहले अफगानिस्तान की टीम इंडिया दौरे पर आई थी। इस वनडे सीरीज में मानव सुधार टीम इंडिया के हीरो रहे थे। उन्हें सीरीज में 10 विकेट चटकाने पर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया था। 20 साल के इस गेंदबाज ने दिग्गज खिलाड़ियों और क्रिकेटप्रेमियों को अपनी शानदार गेंदबाजी से दीवाना बना दिया है।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
29 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
46 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines