Ranji Trophy: टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्राफी में बल्ले से कहर बरपाया है। उन्होंने असम के खिलाफ जारी मुकाबले में 383 गेंदों पर ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 379 रन बना डाले। वह चोहरा शतक बनाने से 21 रन पीछे रह गए। भले ही शॉ 400 रन न बना पाए हों, लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी से कई रिकॉर्ड बना और तोड़ डाले।
पृथ्वी शॉ ने 379 रनों की पारी में 4 छक्के और 49 चौके जमाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 98.96 का रहा। इस मुकाबले के पहले दिन शॉ 240 रनों पर नाबाद लौटे थे, यदि पृथ्वी शॉ थोड़ी देर और क्रीज पर टिकते, तो 400 रनों का रिकॉर्ड भी बना सकते थे।
और पढ़िए – Naseem Shah की आग उगलती गेंद पर गच्चा खा गए Finn Allen, नवाज ने पकड़ा बेहतरीन कैच, देखें वीडियो
पृथ्वी शॉ ने बनाए ये रिकॉर्ड
- पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम करने में सफल रहे।
- पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में यह पहला तिहरा शतक है। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर 202 रन था।
- पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी (टेस्ट फॉर्मेट) में तिहरा शतक, विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे फॉर्मेट) में दोहरा शतक और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20 फॉर्मेट) में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए।
- पृथ्वी शॉ तिहरा शतक लगाने वाले मुंबई (Mumbai) के 8वें बल्लेबाज हैं।
पृथ्वी शॉ ने तोड़ा 32 साल पुराना संजय मांजरेकर का रिकॉर्ड
पृथ्वी शॉ ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर का 32 साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मांजरेकर रणजी ट्राफी के इतिहास में मुंबई की ओर से सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने साल 1990-91 में हैदराबाद के खिलाफ 377 रन बनाए थे, जबकि पृथ्वी ने 383 गेंद पर 379 रन बनाए हैं। इस तरह उन्होंने मांजरेकर का 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।
रणजी ट्रॉफी में हाई स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
1. बीबी निम्बालकर- 443* रन, महाराष्ट्र- विरुद्ध काठियावाड़ (1948)
2. पृथ्वी शॉ- 379 रन, मुंबई- विरुद्ध असम (2023)
3. संजय मांजरेकर – 377 रन, बंबई- विरुद्ध हैदराबाद (1991)
4. एमवी श्रीधर- 366 रन, हैदराबाद- विरुद्ध आंध्रा (1994)
5. विजय मर्चेंट- 359* रन, बंबई- विरुद्ध महाराष्ट्र (1943)
6. सुमित गोहेल- 359* रन, गुजरात- विरुद्ध ओडिशा (2016)
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
41 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
42 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
14 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines