KL Rahul And Yashasvi Jaiswal: रणजी ट्रॉफी के इस सीजन की शुरुआत हो गई है. घरेलू टीमों के बड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हैं. भारतीय टेस्ट टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के लिए रणजी ट्रॉफी की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. दोनों सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए. जायसवाल तो खाता भी नहीं खोल पाए. जायसवाल का प्रदर्शन अब चिंता का विषय बन गया है. पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपन लय खो दी है. टीम इंडिया के लिए भी उन्होंने खास प्रदर्शन नहीं किया है. ऐसा लगा था कि मुंबई को वो अच्छी शुरुआत दिलाएंगे लेकिन ये नहीं हो पाया.
यशस्वी जायसवाल का खराब प्रदर्शन
रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी में छत्तीसगढ़ का मैच मुंबई से हो रहा है. मुंबई की तरफ से सभी की नजरें यशस्वी जायसवाल पर टिकी थीं. वो 13 गेंदें खेलकर बिना खाता खोले ही आउट हो गए. पारी की शुरुआत करने आए यशस्वी शुरुआत से ही दिक्कतों में लग रहे थे. एक गेंद भी वो अच्छे ढंग से नहीं खेल पाए. लगातार डॉट गेंदें उन्होंने खेली और इस वजह से उनके ऊपर दबाव बढ़ गया. छत्तीसगढ़ के गेंदबाज जगजीत सिंह के खिलाफ उन्होंने आक्रामक रूख अपनाने की सोची लेकिन मुश्किलों में फंस गए. वो शिवम भाम्बरी के हाथों लपके गए. जायसवाल जब आउट हुए तब मुंबई का स्कोर 1 रन था. वानखेड़े में खेले जा रहे इस मुकाबले में जायसवाल के प्रदर्शन को देखकर फैंस भी निराश हुए.
ये भी पढ़ें: IND vs WI 3rd T20I: हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं जीत के असली हीरो
केएल राहुल भी हुए फेल
केएल राहुल पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने शानदार शतक लगाया. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी राहुल ने बढ़िया प्रदर्शन किया था. हालांकि रणजी ट्रॉफी की शुरुआत उनके लिए अच्छी नहीं रही है. रणजी में कर्नाटक की टक्कर आंध्रा से हो रही है. राहुल इस मुकाबले में 11 गेंदों पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. राहुल से एक बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वो फ्लॉप रहे.
यशस्वी जायसवाल ने बढ़ाई चिंता
यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हैं. उनके बल्ले से अभी तक लंबी पारी नहीं निकली है. भारत को अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं. यशस्वी की खराब फॉर्म से मैनेजमेंट की चिंता बढ़ गई होगी. उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में टेस्ट में शतक लगाया था. इसके बाद खेली गई 10 पारियों में उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है. श्रीलंका दौरे पर तीन पारियों में वो 77 रन ही बना पाए थे.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: तीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हार के बाद हो सकता है एक बदलाव
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
42 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
12 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines