Ranji Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने वाली है। इस टेस्ट सीरीज से पहले ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे एक खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में कमाल कर दिया है। इस खिलाड़ी का नाम मयंक अग्रवाल है, जिसने रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल की पहली पारी में सौराष्ट्र के खिलाफ शतक लगा दिया।
मयंक अग्रवाल ने सौराष्ट्र के खिलाफ 215 गेंद में शतक पूरा किया और फिलहाल वह 246 गेंद में 110 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी में 11 चौके और 1 शानदार छक्का भी लगाया है। मयंक कर्नाटका टीम के कप्तान हैं और अपनी टीम को शतक के दम पर एक मजबूत स्थिति में पहुंचा रहे हैं।
रणजी ट्रॉफी दूसरा सेमीफाइनल मैच स्कोरकार्ड
दरअसरल, रणजी ट्रॉफी 2022-23 के तहत बैंगलुरू में दूसरी सेमीफाइनल मुकाबला कर्नाटका और सौराष्ट्र के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कर्नाटका पहले बल्लेबाजी कर रही है। टीम ने 86 ओवर का खेल होने तक पहले दिन 5 विकेट खोकर 224 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मयंक अग्रवाल 110 जबकि श्रीनिवास शाहरथ 58 रन बनाकर नाबाद हैं।
मयंक अग्रवाल ने 12 गेंद में बाउंड्री से बनाए 50 रन
मयंक ने 50 रन तो महज 12 गेंद में बाउंड्री से पूरे किए हैं। उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया, इन सभी को जोड़ा जाए तो 12 गेंद में उन्होंने 50 रन बना डाले।
Mayank Agarwal ने 2022 में खेला था आखिरी टेस्ट
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट मैच 12 मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने दोनों पारियों में 4 और 22 रन बनाए थे। इसके बाद से ही वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। शुभमन गिल के आने के बाद इस बल्लेबाजों को मौके मिलना बंद से हो गए हैं।
मयंक अग्रवाल का टेस्ट में बढ़िया रिकॉर्ड
मयंक अग्रवाल ने टीम इंडिया के लिए 21 टेस्ट खेले हैं। उनका टेस्ट में शानदार प्रदर्शन रहा है। मयंक ने टेस्ट की 36 पारियों में 41.33 की एवरेज से कुल 1488 रन बनाए। वह टीम इंडिया के लिए 4 शतक, 2 दोहरे शतक और 6 फिफ्टी लगा चुके हैं। टेस्ट में मयंक ने 189 चौके और 28 छक्के लगाए हैं।
और पढ़िए –IND vs AUS: घर से निकाल दिया क्या? दिनेश कार्तिक ने सवाल पूछकर कर दी बड़ी गलती
मयंक अग्रवाल का क्रिकेट करियर
मयंक अग्रवाल ने टीम इंडिया के लिए टी20 में अभी तक डेब्यू नहीं किया है। हालांकि उन्होंने 5 वनडे खेले हैं, जिनमें वह सिर्फ 86 रन बना पाए, जबकि आईपीएल के 113 मैच में मयंक के बल्ले से 2331 रन निकले हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
10 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
50 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
55 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines