Hanuma Vihari: भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हनुमा विहारी ने रणजी में कमाल कर दिया है। दाएं हाथ के इस बैटर ने चोटिल होने के बाद लेफ्टी बनकर बल्लेबाजी की और मध्यप्रदेश के गेंदबाजों को जमकर कुटाई की। हनुमा विहारी मध्यप्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले की दूसरी पारी में 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, उन्होंने एक हाथ से 3 चौके कूटे।
कलाई फ्रैक्चर होने के बाद भी हनुमा विहारी ने दूसरी पारी में अपनी टीम के लिए बाएं हाथ से खेलते हुए 15 रन बनाए। विहारी वैसे तो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन चोट के चलते वह बैटिंग के लिए नहीं उतरे थे, लेकिन जब पूरे खिलाड़ी आउट हो गए तो वह अंतिम बैट्समैन के रूप में क्रीज पर उतरे और खेल के प्रति अपने जुनून से फैंस का दिल जीत लिया।
हनुमा विहारी ने सारांश जैन के खिलाफ लगाया रिवर्स स्वीप शॉट
खास बात ये रही कि विहारी दांए हाथ के बल्लेबाज हैं और उन्होंने लेफ्टी बैटिंग करते हुए शानदार अंदाज में रिवर्स स्वीप शॉट खेले। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के स्पिनर सारांश जैन के खिलाफ एक रिवर्स स्वीप शॉट खेलते हुए चौका लगाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।
और पढ़िए – बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में डेब्यू करेंगे Dinesh Karthik, खुद ट्वीट कर दी जानकारी!
पहली पारी के दौरान चोटिल हुए थे विहारी
दरअसल, मंगलवार से रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हुए हैं। मध्यप्रदेश और आंद्धप्रदेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन विहारी अपनी टीम के लिए पहली पारी में बल्लेबाजी करते वक्त तेज गेंदबाज आवेश खान की बाउंसर से अपनी कलाई फ्रैक्चर करवा बैठे थे।
और पढ़िए – स्पिनर पर टूट पड़े विस्टफोटक बल्लेबाज Josh Brown, ठोके 2 तूफानी छक्के, देखें
चोट के बाद भी की थी बल्लेबाजी
पहली पारी में विहारी को उस वक्त चोट लगी थी जब वह 37 गेंदों में 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, इसके बाद भी वह लेफ्टी बनकर क्रीज पर डटे रहे और अंत में 57 गेंद पर 27 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद आंद्धप्रदेश की टीम 379 पर सिमट गई थी।
https://twitter.com/BahlSahab/status/1621086739321487363?s=20&t=qKCDUTHqQ_9uN9oTOWIC6A
मध्यप्रदेश बनाम आंध्र प्रदेश मैच का हाल
वहीं मैच की बात करें तो इस मैच में मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। पहली पारी में आंध्र प्रदेश ने 10 विकेट के नुकसान पर 379 रन बनाए थे। फिर मध्यप्रदेश ने अपनी पहली पारी में 228 रन बनाए। 151 रनों की लीड से साथ आंध्र प्रदेश ने दूसरी पारी में 93 रन बनाए और मध्यप्रदेश के सामने 244 रनों का टारगेट रखा है। मध्यप्रदेश इस टारगेट का पीछा कर रही है। तीसरे दिन के तीसरे सेशन तक एमपी की टीम ने 5 ओवर खत्म होने तक बिना विकेट खोए 16 रन बना लिए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
25 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
45 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines