Ranji Trophy 2022-23: इन 2 गेंदबाजों ने मचाया गदर, 10 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा

Haryana vs Himachal Pradesh live score

Haryana vs Himachal Pradesh live score

Ranji Trophy 2022-23: भारतीय क्रिकेट के घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आगाज आज से हो गया है। पहले ही दिन हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो उल्टा पड़ गया। हरियाणा की टीम हिमाचल प्रदेश के गेंदबाजों के सामने बिखर गई।

विज्ञापन

10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए

हिमाचल प्रदेश की घातक गेंदबाजी के सामने हरियाणा के 4 बल्लेबाजों का खाता नहीं खुला, जबकि 10 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। सिर्फ 1 बल्लेबाज Nishant Sindhu का दहाई का आंकड़ा छू पाए उन्होंने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 19 रन बनाए।

विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह बिखर गई हरियाणा टीम

हरियाणा पहली पारी में 46 रन पर आल आउट हो गई है। कुल 20.4 ओवर फेंके गए हैं। हरियाणा को सबसे पहला झटका युवराज सिंह के रूप में लगा, फिर चैतन्य विश्नोई आउट हुए, इसके बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

विज्ञापन

वैभव अरोड़ा और सिद्धांत शर्मा ने तोड़ी हरियाणा की कमर

हिमाचल प्रदेश के लिए वैभव अरोड़ा ने 4 और सिद्धांत शर्मा ने 3 विकेट लिए। वहीं सिर्फ 1 ओवर फेंककर KD Singh ने बिनाई कोई रन दिए 2 बल्लेबाजों का शिकार कर डाला। इन 3 गेंदबाजों की घातक बॉलिंग के सामने हरियाणा ने घुटने टेक दिए हैं।

विज्ञापन

कुल 38 टीमें Ranji Trophy 2022-23 में उतर रहीं

आपको बता दें कि Ranji Trophy 2022-23 के इस सीजन में कुल 38 टीमें उतर रही हैं। इन सभी टीमों को 2 कैटेगरी में बांटा गया है, एलीट और प्लेट। एलीट कैटेगरी में 8-8 टीमों के 4 ग्रुप बनाए गए हैं, जबकि प्लेट ग्रुप में 6 टीमों को जगह दी गई है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ