Ranji Trophy 2022-23: देश भर में डोमेस्टिक क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आगाज हो चुका है और हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड और केरला के बीच भी रांची में पांच दिवसीय टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इसमें भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे और बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान किशन ने गदर मचा दिया। उन्होंने अपने फॉर्म को जारी रखते हुए इसमें भी तूफानी शतक जड़ दिया।
और पढ़िए – IND vs BAN: सिराज ने कर दिया खुलासा, बताया- लिटन दास से क्या बोला
ईशान ने 9 चौकों की मदद से जड़ दिया शतक
झारखंड की तरफ से गुरुवार को बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन शुरुआत से ही दमदार फॉर्म में दिखे। उन्होंने अपने फॉर्म की झलक देते हुए हर गेंद को ध्यान से खेला और खराब गेंदों पर शॉट भी मारे। किशन ने 176 गेंदों पर कुल 132 रन बनाए और झारखंड की टीम को विशाल बढ़त की ओर ले गए। वे टीम के लिए संकटमोचक भी बने और केरल के गेंदबाजों की क्लास भी ली।
और पढ़िए – जितनी IPL में बेस प्राइस, PSL में उतनी सैलेरी, जानिए पाकिस्तान में खिलाड़ियों को कितना मिलता है पैसा
सौरभ तिवारी के साथ की 200 रनों की साझेदारी
झारखंड बनाम केरल मैच की बात करें तो किशन ने अपनी पारी से टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। एक समय झारखंड 114 रन पर चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था। उसके बाद ईशान किशन और अनुभवी सौरभ तिवारी ने मिलकर पारी को संभाला। सौरभ 229 गेंद पर 97 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें जलज सक्सेना ने क्लीन बोल्ड किया। ईशान किशन और सौरभ तिवारी ने 202 रनों की साझेदारी की जिसकी बदौलत झारखंड की टीम 340 रन बना पाई हालांकि वह फिर भी केरल से 135 रन पीछे रह गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
26 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
46 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines