Shortest Ranji Trophy Match: रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन की लगभग दो हफ्तों पहले हुई थी. अब इस प्रतियोगिता के इतिहास का सबसे छोटा मैच भी देखने को मिल चुका है. दरअसल, सर्विस और असम के बीच हाल ही में मैच हुआ था और ये रणजी इतिहास का सबसे छोटा मुकाबला साबित हुआ. बता दें कि मैच मात्र 90 ओवरों में खत्म हो गया और इसने दशकों पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी रियान पराग ये मुकाबला खेलते हुए नजर आए थे.
रणजी इतिहास का सबसे छोटा मैच
रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे छोटा मैच 1961-62 सीजन में हुए दिल्ली और रेलवे के बीच हुआ था. ये मुकाबला 547 गेंदों में खत्म हो गया था. इसमें मात्र 359 रन बने थे और कुल 32 विकेट गिरे थे. अब असम और सर्विस के मुकाबले ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, क्योंकि ये मुकाबला मात्र 547 ओवरों में खत्म हो गया. बता दें कि असम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन वो 17.2 ओवरों में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गए.
जवाब में सर्विस की टीम भी 29.2 ओवरों में 108 रन ही बना पाई और इसी बीच असम के रियान पराग ने 5 विकेट झटके और राहुल सिंह ने 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. दूसरी पारी में असम ने 29.3 ओवरों में 75 रन बनाए और ऑलआउट हो गए. सर्विस के सामने 71 रन का लक्ष्य था और उन्होंने मात्र 13.5 ओवरों में इसका पीछा कर लिया और मैच के चौथे सेशन में ही नतीजा आ गया.
ये भी पढ़ें:- पैट कमिंस इंजरी के कारण पहले एशेज टेस्ट से हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिली ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी!
मैच में बना एक और इतिहास
ये रणजी ट्रॉफी इतिहास का सबसे छोटा मैच ही नहीं था, बल्कि एक और कारण के चलते यादगार रहा. सर्विस के दो गेंदबाजों ने एक ही पारी में हैट्रिक ली. सर्विस के लेफ्ट आर्म स्पिनर अर्जुन शर्मा ने असम के खिलाफ हैट्रिक अपने नाम की और तेज गेंदबाज मोहित जांगड़ा ने भी तीन गेंदों पर तीन विकेट झटके. रणजी इतिहास में पहली बार एक पारी में दो गेंदबाजों ने हैट्रिक दर्ज की.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को कैनबरा टी20 से पहले लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines