नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि रणजी ट्रॉफी डेब्यू में शतक ठोकने वाले अर्जुन तेंदुलकर पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की निगाहें जमी हैं। हालांकि राजस्थान के खिलाफ सातवें नंबर पर उतरे अर्जुन के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी बैटिंग पोजिशन में भी बदलाव कर दिया गया, लेकिन वे इस पोजिशन पर फेल रहे।
और पढ़िए – IND vs BAN: Taijul Islam ने गेंद से बरपाया कहर, घुमती हुई बॉल से KL Rahul को किया आउट, देखें वीडियो
सातवें के बजाय चौथे नंबर पर उतरे
गोवा के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर झारखंड के खिलाफ चल रहे मुकाबले में पहली पारी में सातवें के बजाय चौथे नंबर पर उतरे, लेकिन महज 1 रन पर बोल्ड हो गए। उन्हें झारखंड के गेंदबाज शाहबाज नदीम ने आउट किया। झारखंड की 386 रनों की लीड का पीछा करने उतरे अर्जुन ने कुल 14 गेंदें खेलीं, लेकिन एक रन ही बना सके। जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 26 ओवर में 90 रन देकर एक विकेट चटकाया था।
ठोक डाले थे 120 रन
राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन को सातवें नंबर पर भेजा गया था। जहां उन्होंने 16 चौके-2 छक्के जड़कर 120 रन ठोक डाले थे। गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल किया और 23 ओवर में 3 विकेट चटकाए। शायद झारखंड के खिलाफ अर्जुन को बल्लेबाजी में प्रमोट करना सूट नहीं किया, वे लगातार इसी पोजिशन पर बल्लेबाजी करते आ रहे थे।
दर्शन मिसाल ने चटकाए 4 विकेट
इस मुकाबले की बात करें तो गोवा के खिलाफ झारखंड ने 386 रन बनाए। कुमार कुशाग्र ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। गोवा की ओर से कप्तान दर्शन मिसाल ने 33.1 ओवर में 68 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मोहित रेडकर ने तीन और लक्ष्य गर्ग ने दो विकेट निकाले।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
55 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines