---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Ranji Trophy: आईपीएल डेब्यू के लिए तैयार अर्जुन तेंदुलकर, 10 मैचों में चटका डाले इतने विकेट

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर के बेटे और गोवा के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस को खुश कर दिया है। अर्जुन की टीम 17 जनवरी को सर्विसेज के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। स्टार किड का दबाव झेल रहे अर्जुन ने पिछले सीजन […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर के बेटे और गोवा के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस को खुश कर दिया है। अर्जुन की टीम 17 जनवरी को सर्विसेज के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। स्टार किड का दबाव झेल रहे अर्जुन ने पिछले सीजन से शानदार प्रदर्शन करते हुए दंग किया है। उन्होंने पिछले 10 मैचों में 15 विकेट चटका डाले हैं। जबकि ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी डेब्यू में राजस्थान के खिलाफ सेंचुरी ठोक डाली थी।

आईपीएल डेब्यू के लिए तैयार

अर्जुन के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि वे अब आईपीएल डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दो सीजन से उन्हें टीम में शामिल किया जाता रहा है, लेकिन वे नेट्स और डगआउट तक ही सीमित रहे। उन्हें कप्तान रोहित शर्मा ने डेब्यू का मौका नहीं दिया। अब 23 साल के अर्जुन की प्रतिभा निखर रही है और वे गेंद और बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं, तो ऐसे में उनका आईपीएल डेब्यू तय माना जा रहा है। अर्जुन के प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई इंडियंस की भी बांछें खिली हुई हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िएसीरीज छोड़ ‘बैंड बाजा बारात’ करेंगे KL Rahul, अथिया के साथ इस दिन लेंगे सात फेरे!

T20 में 16.50 का औसत और 6.60 इकोनॉमी 

अर्जुन के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो वह 5 फर्स्ट क्लास मैचों की 7 ईनिंग में 405 रन देकर 9 विकेट चटका चुके हैं। उनका औसत 45.00 और इकोनॉमी 3.46 है। लिस्ट ए के 7 मैचों में उनके नाम 7 विकेट दर्ज हैं। बाएं हाथ के गेंदबाज लिस्ट ए में 32.37 का औसत और 4.98 का इकोनॉमी रखते हैं। वहीं टी 20 के 9 मैचों में उनके नाम 12 विकेट दर्ज हैं। टी 20 में उनका एवरेज 16.50 और इकोनॉमी 6.60 है। अर्जुन टी 20 में असरदार साबित हो रहे हैं। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके नाम 10 रन देकर 4 विकेट चटकाने का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा भी दर्ज है। फर्स्ट क्लास की बल्लेबाजी में उनका औसत 25.16 है। कहना गलत नहीं होगा कि क्रिकेट के गलियारों में चर्चित रहने वाले अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल डेब्यू का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 14, 2023 05:49 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola