Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2022-23 की शुरुआत हो चुकी है, हर मैच में शानदार मजा आ रहा है। चौके-छक्कों के साथ-साथ शानदार कैच भी देखने को मिल रहे हैं। पहले राउंड में बंगाल और उत्तर प्रदेश की टीम के बीच मैच चल रहा है, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, इस मैच में एक शानदार कैच देखने को मिला, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अभिषेक पोरेल ने हवा में उड़ते हुए पकड़ा कैच
उत्तर प्रदेश की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी, तब 54वें ओवर में बंगाल के गेंदबाज प्रीतम चक्रवर्ती गेंदबाजी करने आए, उनका सामना यूपी के बल्लेबाज शिवम मावी कर रहे थे, ओवर की पांचवी केंद पर शिवम ने पुल शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर लेग साइड में हवा में उड़ी और सीधे बाउंड्री की तरफ बढ़ रही थी, गेंद विकेटकीपर से दूर थी, लेकिन विकेटकीपर अभिषेक ने पहले से ही जजमेंट लगाया और हवा में उड़ते हुए एक हाथ से गेंद को पकड़ लिया। इस तरह शिवम की पारी खत्म हो गई।
और पढ़िए – IND vs BAN: Shubhman Gill ने केएल राहुल और रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, इस मामले में बन गए नंबर 1
और पढ़िए – IND vs BAN: Shubhman Gill ने केएल राहुल और रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, इस मामले में बन गए नंबर 1
बंगाल के विकेटकीपर अभिषेक पोरेल का कैच लेने का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्योंकि शिवम मावी के शॉट खेलने के बाद सभी को लग रहा था कि शॉट मिस्टटाइम होने के बाद भी बाउंड्री तक पहुंच जाएगा, लेकिन अभिषेक ने मावी की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए अद्भुत कैच पकड़ कर बंगाल की टीम को सातवां विकेट दिलाने में मदद की।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines