हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए सिद्धेश लाड बन सकते हैं मुंबई के कप्तान, सूर्या-शार्दुल रह गए पीछे

Ranji Trophy 2026-27: बीसीसीआई ने अब घरेलू क्रिकेट के नए सत्र की शुरुआत कर दी है. सबसे पहले दलीप ट्रॉफी खेला जा रहा है. जिसके बाद रणजी ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत होगी. जिसके लिए अब मुंबई क्रिकेट टीम ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.

विज्ञापन
घरेलू क्रिकेट में मुंबई को मिलने वाला है नया कप्तान (Pic Credit- X)

Ranji Trophy 2026-27: जल्द ही रणजी ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत होने वाली है. जिसके लिए सभी टीमों ने तैयारी करना शुरू कर दिया है. इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई भी कुछ बड़े फैसले करने वाली है. जिसकी शुरुआत टीम ने कप्तान बदलने से की है. सूर्यकुमार यादव, सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर की मौजूदगी वाली मुंबई की टीम अब सिद्धेश लाड को अपना नया कप्तान बना सकती है. रोहित शर्मा के खास सिद्धेश के पास अब बतौर कप्तान खुद को साबित करने की बड़ी जिम्मेदारी है. 

सिद्धेश लाड बन सकते हैं मुंबई के कप्तान

टाइम्स ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए सिद्धेश लाड को अपना कप्तान बना सकती है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लाड का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट ने सूर्यकुमार यादव, सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर की जगह उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है. पिछले संस्करण में शार्दुल ठाकुर टीम की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. 

हालांकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे के लिए अभी तक मुंबई की टीम ने नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है. मुंबई की टीम को हालांकि इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी को और मजबूत करना होगा. पिछले सीजन में मुंबई के बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया था. मुंबई की टीम के पास स्टार खिलाड़ियों की बिल्कुल भी कमी नहीं है. इस टीम के पास कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा के खास हैं सिद्धेश लाड 

स्टार बल्लेबाज सिद्धेश लाड के पिता दिनेश लाड बहुत बड़े कोच हैं. उन्होंने टीम इंडिया को रोहित शर्मा जैसा सुपरस्टार दिया है. जिसके कारण ही सिद्धेश को रोहित बचपन से ही जानते हैं. जब रोहित मुंबई इंडियंस टीम की आईपीएल में कप्तानी कर रहे थे. उस समय सिद्धेश लाड मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा होते थे. उस समय उन्होंने मुंबई के लिए डेब्यू भी किया था. लेकिन औसत प्रदर्शन होने के कारण वो टीम से बाहर हो गए थे.  

ये भी पढ़ें: BCCI ने अब अजीत अगरकर को बड़ी मीटिंग के लिए बुलाया, जल्द होगा उनके भविष्य पर फैसला

विज्ञापन

बात सिद्धेश लाड के फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड की करें, तो उन्होंने अब तक 82 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 44.27 की औसत से 5623 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 15 शतक और 30 अर्धशतक भी जड़े हैं. पिछले 3 फर्स्ट क्लास मैच में सिद्धेश ने 2 शानदार शतक जड़े थे. मध्यक्रम में वो सरफराज खान के साथ मिलकर खेल चलाते हुए नजर आते हैं. अब नए सीजन में भी सिद्धेश इसी अंदाज में खेलना चाहेंगे. जिसके वो अपनी टीम को एक बार फिर से चैंपियन बना सके.

ये भी पढ़ें: बिग बॉस बांग्ला सीजन 3 होस्ट कर रहे हैं सौरव गांगुली, 10 साल बाद शो की हुई वापसी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola