हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

देवदत्त पडिक्कल के दमदार शतक से हारा पंजाब, टी-20 स्टाइल में कर्नाटक ने चेज किया 250 रन 

Punjab vs Karnataka: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. यहीं पर पंजाब और कर्नाटक की टीमें आमने-सामने थी. कर्नाटक के लिए ये मुकाबला बहुत ही अहम था. इस मुकाबले में जीत ही उन्हें अगले स्टेज तक पहुंचा सकती थी. इस मुकाबले के आखिरी दिन कर्नाटक को जीत के लिए टी20 स्टाइल में खेलना था. देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा है.

विज्ञापन
Devdutt Padikkal in Punjab vs Karnataka Match

Punjab vs Karnataka: कर्नाटक और पंजाब के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लीग स्टेज में अहम मुकाबला हुआ. जहा पर पंजाब की टीम ने बिना स्टार खिलाड़ियों के मैदान पर उतरी. मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जिसके बाद उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 309 रन बनाए. जिसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 256 रन बनाए. कर्नाटक की टीम ने पहली पारी में 316 रन बनाए. जिसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 5 विकेट गंवाकर 252 रन बना लिए और मैच भी जीत लिया. मुकाबले में कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने कमाल का प्रदर्शन किया. 

पहली पारी में ही आगे निकल गई थी कर्नाटक 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब के लिए अभिजीत गर्ग ने 81 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान उदय सहारन ने 44 रनों की बेहद अहम पारी खेली. इसके अलावा इमोनजीत सिंह चहल ने भी 83 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही पंजाब की टीम 92 ओवरों में 309 रन बनाए. कर्नाटक के लिए विद्याधर पाटिल ने 4 विकेट तो वहीं श्रेयस गोपाल ने 3 विकेट अपने नाम किए. कर्नाटक के लिए केएल राहुल ने 59 रन बनाए, तो वहीं मयंक अग्रवाल ने भी 46 रन बनाए. 

अंत में श्रेयस गोपाल ने भी 77 रन बनाए. जिसके कारण ही कर्नाटक की टीम ने 110.2 ओवरों में 316 रन बनाए. पंजाब के लिए हरप्रीत बराड़ ने 4 विकेट अपने नाम किया. वहीं सुखदीप बाजवा ने भी 3 विकेट अपने नाम किए. पंजाब के लिए दूसरी पारी में कप्तान उदय सहारन ने 93 रनों की पारी खेली. वहीं अनमोलप्रीत सिंह ने 44 रन जोड़े. कर्नाटक के लिए श्रेयस गोपाल और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने T20 World Cup 2026 से पहले लिया ब्रेक! सीरीज जीतने के बाद कहां गए हेड कोच? 

टी20 के अंदाज में खेली कर्नाटक  

आखिरी दिन जीत के लिए कर्नाटक की टीम को आक्रामक अंदाज में 250 रन बनाने थे. उस समय केएल राहुल सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने सिर्फ 85 गेंदों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 120 रनों की पारी खेली. जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे. मयंक अग्रवाल ने दूसरी पारी में भी 53 रन बनाए. अंत में श्रेयस गोपाल ने भी 33 रन सिर्फ 22 गेंदों में बनाए. जिसके कारण ही टीम ने 5 विकेट से मैच जीत लिया. इसी के साथ कर्नाटक की टीम अगले राउंड में पहुंच गई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत में पाकिस्तानी ‘मूल’ के क्रिकेटर्स का हुआ जोरदार स्वागत, PCB समेत हर पाक क्रिकेटर को लगेगी मिर्ची

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola