Ranji Trophy 2026-27: हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया. ऐसा लगा था कि सरफराज खान को टीम में लिया जाएगा लेकिन ये नहीं हो पाया. उनका नाम काफी चर्चा में थे. खैर सरफराज लगातार अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम का दरवाजा खटखटा रहे हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से शानदार शतक लगा दिया है. उनकी सेंचुरी की बदौलत मुंबई एक विशाल स्कोर की तरफ बढ़ गई है. एक तरह से कहा जाए तो सरफराज ने सेलेक्टर्स को करारा जवाब दिया है. अब उन्होंने फिर से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.
सरफराज खान की शानदार पारी
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड के मुकाबले में 42 बार की चैंपियन मुंबई का मुकाबला हिमाचल प्रदेश के साथ हो रहा है. इस मैच में मुंबई ने दूसरे दिन अपनी पकड़ी मजबूत कर ली है. हिमाचल की पहली पारी 140 रनों पर सिमट गई थी. मुंबई ने पहली पारी में 250 से ऊपर की लीड ले ली है. सरफराज खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो रेड बॉल क्रिकेट में कितने खतरनाक खिलाड़ी है. घरेलू क्रिकेट में वो लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं. उन्होंने शतक पूरा करने के लिए 152 गेंदों का सामना किया. अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके लगाए. सरफराज ने क्रीज पर बहुत समय बिताया. उन्होंने मैदान को चारों तरफ शॉट लगाए. वो अभी भी नाबाद हैं. उनसे अब दोहरे शतक की उम्मीद की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Ranji Trophy: कौन हैं चिन्मय सुतार? जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में नाबाद 400 रन ठोक कर मचाई सनसनी
सरफराज खान का करियर
घरेलू क्रिकेट में सरफराज खान के आंकड़े बहुत बेहतरीन हैं. वो अब तक 65 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. सरफराज 18 शतक और 16 अर्धशतक जड़ चुके हैं. पांच हजार से ज्यादा रन वो बना चुके हैं. वो 300 रन भी अपने करियर में बना चुके हैं. उनका औसत 62.92 का है. इन आंकड़ोंं से आप समझ सकते हैं कि घरेलू क्रिकेट में वो किस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. सरफराज टीम इंडिया के लिए भी टेस्ट मुकाबले खेल चुके हैं. उन्होंने 6 मैचों में 371 रन बनाए हैं. एक शतक और तीन अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं.
सरफराज घेरलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें इंटरनेशनल में मौका नहीं मिल पा रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें मौका ना देकर तो सेलेक्टर्स ने और सवाल खड़े कर दिए हैं. हर कोई जानना चाहता है कि उन्हें मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है. खैर अच्छी खबर ये है कि वो लगातार अपने बल्ले से सभी को जवाब दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Ranji Trophy: 22 साल के मनवंत कुमार ने काटा गदर, नंबर-9 पर आकर ठोके 135 रन, ऐतिहासिक पारी से टीम को संभाला
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines