हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

10 सेकंड के लिए बेहोश हुआ, मैच के बीच अस्पताल पहुंचा खिलाड़ी, स्टार गेंदबाज ने फिर दिलाई शानदार जीत  

Jammu and Kashmir vs Mumbai: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई की टीम ने अपना पहला मुकाबला जम्मू और कश्मीर के खिलाफ खेला. इस मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन स्टार बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. इस मुकाबले में एक ऐसा खिलाड़ी भी था, जो बीच मैच में 10 सेकेंड के लिए बेहोश हुआ और फिर उसके बाद अस्पताल पहुंचा. इसके बाद भी उस खिलाड़ी ने दोबारा मैदान पर वापसी की.

विज्ञापन
tushar deshpande

Ranji Trophy 2025-26, Jammu and Kashmir vs Mumbai: मुंबई क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अपना पहला मैच जम्मू और कश्मीर के खिलाफ शेरे कश्मीर स्टेडियम श्रीनगर में खेला. इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने 3 खिलाड़ियों के दम पर 35 रनों से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे 10 सेकंड के लिए बेहोश हो गए थे. जिसके कारण उन्हें अस्पताल लेकर जाना पड़ा. वहां से आने के बाद वो दोबारा मैदान पर उतरे और अपनी टीम को जीत दिलाई. 

तुषार देशपांडे ने कर दिया कमाल 

इस मुकाबले में 4 विकेट लेने वाले तुषार देशपांडे लगभग 18 महीने के बाद रणजी ट्रॉफी का मैच खेल रहे थे. इस मैच के दौरान वो ब्रोंकाइटिस के कारण 10 सेकंड के लिए बेहोश हो गए थे. आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस घटना का खुलासा किया. ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण मुकाबले के पहले दिन वॉर्मअप के दौरान देशपांडे को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. जिसके कारण ही उन्होंने अस्पताल भी ले जाना पड़ा. वहां पर इलाज के बाद देशपांडे ने मैच खेलने का फैसला किया. 

ये भी पढ़ें: CAB अध्यक्ष बनते ही सौरव गांगुली ने लगाई क्रिकेट फैंस की लॉटरी, साउथ अफ्रीका से टेस्ट से पहले दिया Diwali गिफ्ट  

विज्ञापन

इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: BCCI मॉडल से पाकिस्तान टीम को तैयार करने के मूड में PCB, मोहम्मद रिजवान को मिल सकता है बड़ा सरप्राइज! 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola